मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे 40 लाख दीये, कांग्रेस बोली कलेक्टरों को तेल बाती का जिम्मा
Arun Tiwari | Sept 17, 2026, 10:14 IST
मोदी के जन्मदिन पर जलेंगे 40 लाख दीये
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख दीये जलाने की तैयारी है। रायपुर में 25 लाख दीयों के दीपोत्सव के बीच कांग्रेस ने खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर राज्यभर में रिकॉर्ड 40 लाख दीये जलाने की तैयारी की गई है। रायपुर में 25 लाख आशीर्वाद के दीये जलाए जाएंगे। इस कार्यक्रम पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं कांग्रेस ने कहा कि किस मद से यह खर्च किया जा रहा है।
पीएम के जन्मदिन 17 सितंबर को होने वाले खर्च पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 साल के हो जाएंगे। इसी समय उनको किसी संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 बरस भी पूरे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इसका उत्सव मना रही है। इतने में किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए. हमें भी नहीं है। लेकिन जब मुख्यमंत्री इसकी बैठक लेते हैं और फिर विभाग प्रमुख और कलेक्टर इस कार्यक्रम का आयोजन करने लगते हैं तो आपत्ति होती है। क्या यह कोई सरकारी कार्यक्रम है? विभागों को टारगेट क्यों दिया गया है?
अगर यह सरकारी कार्यक्रम है तो छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक और रायपुर शहर में 25 लाख, रायपुर ज़िले में 31 लाख दीए जलाने का खर्च किस मद से किया जा रहा है।
भूपेश बघेल ने कहा कि दीया बाती कौन ख़रीद रहा है और तेल कौन लाएगा। विभाग के सचिव और कलेक्टर साहेबान हिसाब किताब तैयार रखें। जनता को बताना तो होगा न कि दीए, बाती और तेल का खर्च किस मद से किया गया। या तो स्वयं बता दीजिएगा या फिर हर सचिव/कलेक्टर से खर्च का हिसाब विधानसभा में मांगेंगे। जनता के पैसों को इस तरह से व्यर्थ नहीं किया जा सकता।
राजधानी रायपुर में होने वाले मुख्य आयोजनों और भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम से ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्सन और पार्किंग प्लान जारी किया है।
दीपोत्सव के लिए करीब 13 किलोमीटर लंबा विशेष कॉरिडोर तैयार किया गया है।
मुख्य प्रभावित मार्ग: सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से गांधी उद्यान, गढ़कलेवा रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, भगत सिंह चौक, पुराने मंत्री बंगले ओवरब्रिज, केनाल रोड, तेलीबांधा चौक, मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब), जल विहार कॉलोनी, कटोरा तालाब चौक और वीआईपी क्लब के रास्ते वापस सीएम हाउस तक का क्षेत्र।इन मार्गों पर शाम के समय सामान्य आवाजाही नियंत्रित या बंद रहेगी।
मरीन ड्राइव/केनाल रोड जाने वाले वाहन, तेलीबांधा मरीन ड्राइव और केनाल रोड की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात को कटोरा तालाब और जीई रोड (GE Road) की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
वीआईपी रोड और केनाल रोड पर संभावित दबाव को देखते हुए एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को पचपेड़ी नाका-धमतरी रोड अथवा सेरीखेड़ी मार्ग का उपयोग करने तथा घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं के लिए भगत सिंह चौक के पास मल्टीलेवल पार्किंग, कटोरा तालाब के आसपास के खुले स्थान तथा मरीन ड्राइव से लगे निर्दिष्ट पार्किंग ज़ोन तय किए गए हैं।
17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन, जानें उनकी बड़ी घोषणाएं
पीएम आवास पर पहली बार ओपन डिबेट, प्रेस क्लब में भिड़े भूपेश बघेल और विजय शर्मा
भूपेश बघेल मिस्टर ATM तो विजय शर्मा छोटा रिचार्ज, एक दूसरे पर कसा तंज
छत्तीसगढ़ में मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, सभी जिलों में दिखाएंगे प्रदर्शनी
कलेक्टरों को दीये, तेल,बाती का जिम्मा:
अगर यह सरकारी कार्यक्रम है तो छत्तीसगढ़ में डेढ़ करोड़ से अधिक और रायपुर शहर में 25 लाख, रायपुर ज़िले में 31 लाख दीए जलाने का खर्च किस मद से किया जा रहा है।
कौन खरीद रहा दीया बाती:
ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट:
1. दीप प्रज्ज्वलन और मुख्य सजावट मार्ग:
मुख्य प्रभावित मार्ग: सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री निवास से गांधी उद्यान, गढ़कलेवा रोड, मल्टीलेवल पार्किंग, भगत सिंह चौक, पुराने मंत्री बंगले ओवरब्रिज, केनाल रोड, तेलीबांधा चौक, मरीन ड्राइव (तेलीबांधा तालाब), जल विहार कॉलोनी, कटोरा तालाब चौक और वीआईपी क्लब के रास्ते वापस सीएम हाउस तक का क्षेत्र।इन मार्गों पर शाम के समय सामान्य आवाजाही नियंत्रित या बंद रहेगी।
2. वैकल्पिक और डायवर्टेड रूट:
एयरपोर्ट जाने वाले यात्री:
3. पार्किंग व्यवस्था:
ये खबरें भी पढ़ें…
पीएम आवास पर पहली बार ओपन डिबेट, प्रेस क्लब में भिड़े भूपेश बघेल और विजय शर्मा
भूपेश बघेल मिस्टर ATM तो विजय शर्मा छोटा रिचार्ज, एक दूसरे पर कसा तंज
छत्तीसगढ़ में मनाएंगे प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन, सभी जिलों में दिखाएंगे प्रदर्शनी
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, पहले चरण में 9 जिलों में होगी लागू
By Ashish Bhardwaj
जवाहर सर्किल के सब-वे की 20 दुकानें बनीं कबाड़घर: दो बार नीलामी फेल, अब बिजली पर ₹19.97 लाख का नया टेंडर
By Raghvendra Singh Rathore
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad