पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों सहित 103 स्टेशनों का किया उद्घाटन
Krishna Kumar Sikander | May 22, 2025, 15:21 IST
PM Modi inaugurated 103 stations including 5 railway stations in Chhattisgarh the sootr
छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख स्टेशन अंबिकापुर, उरकुरा, भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ समेत देशभर के 103 के नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया। यह पहल ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का हिस्सा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों के नवीनीकृत भवनों का लोकार्पण किया। इनमें छत्तीसगढ़ के 5 प्रमुख स्टेशन अंबिकापुर, उरकुरा (रायपुर), भिलाई, भानुप्रतापपुर और डोंगरगढ़ शामिल हैं। यह पहल ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ का हिस्सा है, जिसके तहत स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इनमें दिव्यांगजनों के लिए रैंप, महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षालय, बेहतर स्वच्छता और डिजिटल सुविधाएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार रेलवे को हाईटेक और यात्री-सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 1300 से अधिक स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और मालगाड़ियों के लिए अलग फ्रेट कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं, ताकि यात्री ट्रेनों की गति और समयबद्धता पर असर न पड़े।
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
छत्तीसगढ़ के 32 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के तहत चुना गया है, जिनके विकास पर 1680 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उद्घाटन किए गए पांच स्टेशनों पर काम पूरा हो चुका है। अंबिकापुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उरकुरा में राज्यपाल रमेन डेका, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और डोंगरगढ़ में सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहे।
ये खबर भी पढ़ें... रविवि में 70 अंकों की परीक्षा में छात्र को दिए 74 अंक, मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल
प्रधानमंत्री ने रेलवे के आधुनिकीकरण को भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बताया। उन्होंने वंदे भारत और नमो भारत ट्रेनों को गति का प्रतीक बताते हुए कहा कि 70 रूटों पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और 34 हजार किलोमीटर से अधिक रेल ट्रैक बिछाए गए हैं। चिनाब ब्रिज, बोगीबील ब्रिज, अटल सेतु और पाम्बन ब्रिज जैसे प्रोजेक्ट्स को भारत की बढ़ती ताकत का उदाहरण बताया।
ये खबर भी पढ़ें... 'आयुष्मान' से मुफ्त इलाज के लिए भी बड़ी जद्दोजहद
उद्घाटन के बीच डोंगरगढ़ स्टेशन पर यात्री सचिन डोंगरे ने असुविधा जताई। उन्होंने कहा कि स्टेशन का नवीनीकरण तो हुआ, लेकिन ट्रेनों की उपलब्धता अब भी कम है। कई बार घंटों इंतजार करना पड़ता है और कोविड के दौरान बंद ट्रेनें अब तक शुरू नहीं हुई हैं। अमृत भारत योजना के तहत छत्तीसगढ़ के शेष स्टेशनों पर भी विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जिससे रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
PM Modi | Inaugurated | railway stations | Chhattisgarh
ये खबर भी पढ़ें... अबूझमाड़ से 27 नक्सलियों के शव लेकर लौटे जवान
रेलवे के आधुनिकीकरण पर जोर
ये खबर भी पढ़ें... बलरामपुर-रामानुजगंज में वनों की अंधाधुंध कटाई, प्रशासन की चुप्पी
छत्तीसगढ़ में 1680 करोड़ की परियोजनाएं
ये खबर भी पढ़ें... रविवि में 70 अंकों की परीक्षा में छात्र को दिए 74 अंक, मूल्यांकन प्रणाली पर उठे सवाल
भारत की रेलवे प्रगति को वैश्विक सराहना
ये खबर भी पढ़ें... 'आयुष्मान' से मुफ्त इलाज के लिए भी बड़ी जद्दोजहद
यात्रियों ने उठाई ट्रेनों की कमी की शिकायत
PM Modi | Inaugurated | railway stations | Chhattisgarh
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari