हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का पुलिस को मिला ठिकाना, पुलिस की तलाश तेज

Krishna Kumar Sikander | Jun 12, 2025, 19:27 IST
Share
Police found the hideout of history-sheeter Tomar brothers, police search intensified the sootr
Police found the hideout of history-sheeter Tomar brothers, police search intensified the sootr

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी के धंधे से अरबों की काली कमाई कर साम्राज्य खड़ा करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में छिपे होने का ठोस सुराग पुलिस को मिला है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी के धंधे से अरबों की काली कमाई कर साम्राज्य खड़ा करने वाले कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में छिपे होने का ठोस सुराग पुलिस को मिला है। रायपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमें जल्द ही सुल्तानपुर के लिए रवाना होने वाली हैं। साथ ही एक अन्य पुलिस टीम को दिल्ली भेजा जाएगा, जहां इनके छिपे होने की संभावना जताई जा रही है। दोनों भाई पिछले पखवाड़े से फरार हैं और उनके मोबाइल फोन भी बंद हैं। लगातार सर्विलांस के बावजूद पुलिस अब तक इनका सटीक लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई थी, लेकिन ताजा सुराग ने जांच को नई दिशा दी है।

ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं के बंगले पर बुलडोजर चलाने की तैयारी!

करोड़ों की संपत्ति और करीबियों पर शिकंजा

पुलिस ने तोमर बंधुओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उनके करीबी सहयोगियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। हाल ही में रायपुर के दो प्रमुख ठिकानों—हनुमान वाटिका भाठागांव में ऋषभ सिंह और वालफोर्ट सिटी में रवींद्र सिंह के घरों पर पुलिस ने कोर्ट से सर्च वारंट लेकर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस के हाथ बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक सामग्री लगी, जिसमें 2 किलो सोना, 10 किलो चांदी, 100 से ज्यादा प्रॉपर्टी के दस्तावेज, प्रॉपर्टी खरीद के इकरारनामे, कोरे स्टांप पेपर्स पर अलग-अलग लोगों के हस्ताक्षर, बैंक चेक, और पासबुक शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, तोमर बंधुओं ने अपनी काली कमाई को विभिन्न कारोबारों में निवेश करने के लिए ऋषभ और रवींद्र जैसे सहयोगियों का सहारा लिया। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों ने तोमर बंधुओं के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का काम किया और उनकी अवैध कमाई को प्रॉपर्टी, सोना-चांदी, और अन्य कारोबारों में लगाया।

ये खबर भी पढ़ें... हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रहे कानून के लंबे हाथ

12 घंटे चली छापेमारी, दस्तावेजों की जांच शुरू

पुलिस की छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों ठिकानों से दो बड़े बैग भरकर दस्तावेज जब्त किए। इन दस्तावेजों की गहन जांच के बाद पुलिस ऋषभ सिंह और रवींद्र सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर सकती है। दोनों को जल्द ही पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तोमर बंधुओं ने अपनी कमाई का कितना हिस्सा रायपुर के बाहर, खासकर अन्य राज्यों में निवेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं के खिलाफ आयकर और नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

काली कमाई का जाल और पुलिस की रणनीति

पुलिस सूत्रों का कहना है कि तोमर बंधुओं ने सूदखोरी के धंधे से अर्जित धन को प्रॉपर्टी, ज्वेलरी, और अन्य कारोबारों में सुनियोजित तरीके से निवेश किया। उनके सहयोगियों का नेटवर्क रायपुर से लेकर अन्य शहरों तक फैला हुआ है। पुलिस अब उनके सभी करीबियों की लिस्ट तैयार कर रही है और उनके वर्तमान व पुराने कारोबारी रिकॉर्ड खंगाल रही है। जिन लोगों पर तोमर बंधुओं की अवैध कमाई को ठिकाने लगाने का शक है, उनके ठिकानों पर जल्द ही छापेमारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें... तोमर बंधुओं के कारनामे : अश्लील वीडियो और सूदखोरी के जरिए वसूली का खुलासा

सुल्तानपुर और दिल्ली में तलाश तेज

सुल्तानपुर में तोमर बंधुओं के छिपे होने की खबर ने पुलिस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संभावित ठिकानों की तलाश करेगी। वहीं, दिल्ली में भी उनके कुछ रिश्तेदारों और कारोबारी सहयोगियों के घरों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का मानना है कि दोनों भाई अपनी पहचान छिपाकर लगातार ठिकाने बदल रहे हैं, लेकिन अब सुराग मिलने के बाद उनकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है।

पुलिस की रडार पर काली कमाई का साम्राज्य

वीरेंद्र और रोहित तोमर लंबे समय से सूदखोरी के धंधे में सक्रिय हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी काली कमाई से खड़ा किया गया साम्राज्य अब पुलिस की रडार पर है। पुलिस न केवल इन दोनों को पकड़ने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की योजना पर भी काम कर रही है। पुलिस की कार्रवाई से तोमर बंधुओं के सहयोगियों में हड़कंप मचा हुआ है। दस्तावेजों की जांच से और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। साथ ही, सुल्तानपुर और दिल्ली में चल रही तलाशी अभियान से जल्द ही कोई ठोस परिणाम सामने आ सकता है। यह मामला न केवल रायपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि तोमर बंधुओं का अवैध कारोबार कई लोगों की जिंदगियों को प्रभावित कर चुका है।



रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का पुलिस को मिला ठिकाना | हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज | The long arms of the law are unable to reach the history-sheeter Tomar brothers | Police found the hideout of history-sheeter Tomar brothers | police search intensified history-sheeter Tomar brothers

Tags:
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • रायपुर के हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधु
  • The long arms of the law are unable to reach the history-sheeter Tomar brothers
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं का पुलिस को मिला ठिकाना
  • हिस्ट्रीशीटर तोमर बंधुओं की पुलिस की तलाश तेज
  • Police found the hideout of history-sheeter Tomar brothers
  • police search intensified history-sheeter Tomar brothers
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा