पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

Marut raj | Dec 06, 2024, 08:28 IST
Share
police naxal encounter Bijapur Telangana Border the sootr
police naxal encounter Bijapur Telangana Border the sootr

police naxal encounter : बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर रायगुडम में पुलिस फोर्स के कैंप पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। फोर्स ने पिछले दिनों ही यहां नया कैंप खोला है।

police naxal encounter : बीजापुर और तेलंगाना बॉर्डर पर रायगुडम में पुलिस फोर्स के कैंप पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि 3 जवान घायल हो गए हैं। फोर्स ने पिछले दिनों ही यहां नया कैंप खोला है। नक्सलियों ने शाम तकरीबन 7:30 बजे हमला किया। इससे पहले नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सलियों की फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले नक्सली अपना दम दिखा रहे हैं। वहीं, फोर्स भी लगातार ऑपरेशन चला रही है। सुकमा जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

बैंक ऑफ इंडिया ब्रांच मैनेजर पर FIR, कस्टमर की पत्नी 80 लाख लेकर भागी

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

ग्राउंड जीरो पर हो रही रुक- रुक कर फायरिंग

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात से शुरू हुई भारी फायरिंग दूसरे दिन भी रुक- रुक कर हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव भी हमले के समय कैंप में मौजूद थे। वह भी जवानों के साथ मोर्चा संभाल रहे थे। जवानों ने नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

ठंड का हुआ The End ! मौसम विभाग की भविष्यवाणी ने फिर से चौंकाया

सर्चिंग कर लौटे जवानों पर घात लगाकर हमला

जानकारी के अनुसार हाल ही में सुरक्षाबलों ने रायगुडम में नया कैंप स्थापित किया है। इसी कैंप के जवानों को इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन पर निकाला गया था। वहीं, जब जवान कैंप लौटे तो पहले से ही घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया।

PSC ऑफिस के प्यून की 2ND रैंक..जिस दफ्तर में थे चपरासी,अब उसी में अफसर

प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों तरफ से 20 से 25 मिनट तक जमकर गोलीबारी हुई। इसमें जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जवानों ने घटना स्थल से भारी मात्रा में विस्फोटक समेत अन्य नक्सल सामग्री बरामद की है।

FAQ

  1. रायगुडम में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला कब और क्यों किया ?
    रायगुडम में नक्सलियों ने गुरुवार रात लगभग 7:30 बजे सुरक्षाबलों के नए स्थापित कैंप पर घात लगाकर हमला किया। जवानों पर यह हमला तब किया गया जब वे सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे। नक्सली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले अपना प्रभाव दिखाने की कोशिश कर रहे थे।
  2. नक्सली हमले के दौरान जवानों की क्या प्रतिक्रिया रही ?
    हमले के दौरान जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच लगभग 20-25 मिनट तक भारी गोलीबारी हुई। जवानों के दबाव में नक्सली मौके से भाग गए। घटना स्थल से विस्फोटक और नक्सली सामग्री बरामद की गई।
  3. यगुडम में हमले के समय कौन से वरिष्ठ अधिकारी कैंप में मौजूद थे ?
    हमले के समय बीजापुर के एसपी जितेंद्र यादव कैंप में मौजूद थे। उन्होंने भी जवानों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और नक्सलियों का डटकर सामना किया।

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh Naxalites defeated
  • छत्तीसगढ़ नक्सली इलाका
  • Chhattisgarh Naxalites
  • छत्तीसगढ़ नक्सली
  • Campaign against Chhattisgarh Naxalites
  • cg news in hindi
  • छत्तीसगढ़ नक्सली मुठभेड़
  • cg news update
  • cg news hindi
  • cg news today
  • police naxal encounter chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा