पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 102 लोगों को किया गिरफ्तार, जानें क्या है कारण

Harrison Masih | Jun 05, 2025, 11:13 IST
Share
Police rapid action 102 people arrested combing operation chattisgarh the sootr
Police rapid action 102 people arrested combing operation chattisgarh the sootr

अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए शहर में व्यापक और संगठित कॉबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार सुबह शहर के तीन प्रमुख थाना क्षेत्रों में यह सघन ऑपरेशन शुरू किया गया।

अपराध और असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए शहर में व्यापक और संगठित कॉबिंग गश्त अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर शुक्रवार सुबह शहर के तीन प्रमुख थाना क्षेत्रों कोतवाली, चक्रधरनगर और जूटमिल में यह सघन ऑपरेशन शुरू किया गया।

इस अभियान का नेतृत्व नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला ने किया, जिनके साथ डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा, डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह, छह थाना प्रभारी, रक्षित केंद्र का रिजर्व बल, और अन्य थाना स्टाफ भी संयुक्त रूप से शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें... संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल का असर: सरकार ने सुनीं मांगे

102 संदिग्ध हिरासत में

कॉबिंग गश्त के दौरान निगरानी बदमाशों की पहचान और जांच, साथ ही मुखबिरों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस को कई महत्वपूर्ण सफलता मिली। 102 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। 25 आरोपियों को बीएनएस की धारा 170, 126, 135 के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया। 52 अन्य संदिग्धों पर भी कानूनी कार्रवाई की गई। 6 लंबे समय से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। 1 दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी भी गिरफ्त में आया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में थमा मानसून: तापमान में 4 डिग्री की बढ़ोतरी, 6 जिलों में यलो अलर्ट

अवैध शराब और चोरी के मामलों में भी कार्रवाई

चक्रधरनगर क्षेत्र से दो संदिग्धों के पास से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई, मामले में आगे की जांच जारी है। 5 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया, जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। 2 नाबालिग संदिग्धों को भी पकड़ा गया है, जिन पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई हो रही है। मारपीट के 5 मामलों में 10 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई

अभियान में शामिल रहे पुलिस अधिकारी और बल

इस ऑपरेशन में कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, चक्रधरनगर थाना प्रभारी अमित शुक्ला, जूटमिल थाना प्रभारी प्रशांत राव, पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा, पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव, संबंधित थाना बल, रिजर्व बल और विशेष टीमें सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

ये खबर भी पढ़ें... कस्टडी से भागा दरिंदगी का आरोपी: 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

आगे भी जारी रहेगा सख्ती का दौर

रायगढ़ पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर दबाव बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे। आम जनता से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि अपराध मुक्त और सुरक्षित रायगढ़ की दिशा में ठोस कदम बढ़ाए जा सकें।

रायगढ़ पुलिस का यह संगठित अभियान शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। एक ही दिन में 100 से अधिक संदिग्धों की धरपकड़ यह साबित करती है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरतने वाली।

ये खबर भी पढ़ें... तेंदूपत्ता संग्रहण की बढ़ी दरों के बावजूद संग्राहकों और समितियों को नुकसान

police action | 100 people arrested | police operation got success | Raigarh | chattisgarh | पुलिस का एक्शन | 100 लोग गिरफ्तार | छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • पुलिस
  • 100 people arrested
  • 100 लोग गिरफ्तार
  • police action
  • police operation got success
  • Raigarh
  • chattisgarh
  • पुलिस का एक्शन
  • छत्तीसगढ़ रायगढ़ जिला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती