थाने में युवक ने पुलिस के सामने रेत लिया अपना गला...

Harrison Masih | May 31, 2025, 19:07 IST
Share
police station young man slit his throat chattisgarh the sootr
police station young man slit his throat chattisgarh the sootr

राजधानी रायपुर में मौदहापारा थाना परिसर में एक युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने ही ब्लेड से अपना गला रेत दिया। यह पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक की पहचान सूरज जोगी के रूप में हुई है, जो कुशालपुर इलाके का निवासी है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 29 मई की रात एक बेहद सनसनीखेज और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मौदहापारा थाना परिसर में एक युवक ने पुलिसकर्मियों के सामने ही ब्लेड से अपना गला रेत दिया। यह पूरी घटना थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक की पहचान सूरज जोगी के रूप में हुई है, जो कुशालपुर इलाके का निवासी है।

ये खबर भी पढ़ें.. पत्नी ने ही करवा दी पति की दूसरी शादी, फिर लाखों रूपए लेकर मियां-बीवी फरार

“मुझे मरना है”, फिर चलाया ब्लेड

रात लगभग 8:05 बजे, सूरज जोगी मौदहापारा थाने पहुंचा और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से सीधा कहा – "मुझे मरना है।" यह सुनकर पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, उससे पहले ही सूरज ने अपने हाथ में छुपाकर रखी ब्लेड निकाली और खुद के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को उसे रोकने का मौका तक नहीं मिला। देखते ही देखते सूरज लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर पड़ा।

पुलिस ने दिखाई तत्परता

घटना के तुरंत बाद सीएसपी कोतवाली और मौदहापारा थाना प्रभारी के निर्देश पर घायल सूरज को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत को स्थिर बताया है, हालांकि उसे गहन निगरानी में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें.. बलरामपुर में PWD अफसर की बदसलूकी, पत्रकारों से छीना कैमरा

नशे की लत बना जानलेवा कारण?

प्रारंभिक पूछताछ में सूरज के भाई ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और पहले भी इस तरह की आत्मघाती हरकतें कर चुका है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। हालांकि, आत्महत्या के प्रयास के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज की मदद से पूरी घटना की समयरेखा खंगाली जा रही है। साथ ही, यह भी जांचा जा रहा है कि युवक थाने क्यों पहुंचा, क्या उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज था या वह किसी मानसिक दबाव में था।

ये खबर भी पढ़ें.. डिप्टी कलेक्टर का नेम प्लेट लगाकर युवती के पास पहुंचा पूर्व प्रेमी, फिर जो हुआ...

मामले की प्रमुख बातें

युवक की पहचान सूरज जोगी, निवासी कुशालपुर के रूप में हुई।

मौदहापारा थाने में 29 मई को रात 8:05 बजे की है घटना।

पुलिस के सामने ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या की कोशिश।

युवक की हालत गंभीर थी, अब स्थिति स्थिर बताई जा रही।

परिजनों के अनुसार युवक नशे का आदी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी।

यह घटना पुलिस तंत्र के सामने एक सवाल भी खड़ा करती है — कि थाने में मौजूद व्यक्ति की मानसिक स्थिति को कैसे पहचाना जाए और कैसे रोका जाए ऐसी घटनाओं को, जो खुद के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी चौंका देती हैं।

ये खबर भी पढ़ें.. महालेखाकार ऑफिस के सीनियर अधिकारी पर केस दर्ज, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

police station | young man | slit his throat | Raipur | chattisgarh | पुलिस स्टेशन | गला रेता | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • Raipur
  • रायपुर
  • police station
  • slit his throat
  • young man
  • युवक
  • पुलिस स्टेशन
  • गला रेता
  • chattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा