दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, हाईअलर्ट पर पुलिस

Kanak Durga Jha | Oct 22, 2024, 08:33 IST
Share
President Murmu will come Chhattisgarh two-day visit
President Murmu will come Chhattisgarh two-day visit

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर 25 और 26 अक्टूबर 2024 को आने वाली हैं। वे रायपुर और भिलाई में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर 25 और 26 अक्टूबर 2024 को आने वाली हैं। इस दौरान वे रायपुर और भिलाई में आधा दर्जन से अधिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। उनके आगमन से पहले रायपुर और दुर्ग जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राजधानी रायपुर में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जहां एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, साथ ही 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे।

सुरक्षा के सख्त इंतजाम

राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा का जिम्मा रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के नेतृत्व में रहेगा, जो वीवीआईपी सुरक्षा के विशेषज्ञ माने जाते हैं। रायपुर के अलावा अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और अन्य उच्चाधिकारी जैसे प्रशांत कुमार अग्रवाल, अभिषेक मीणा और सुजीत कुमार भी सुरक्षा प्रबंधों में शामिल रहेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सौगात: उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन में दिखेगी श्रीकृष्ण गमन पथ और महाकाल नगरी की झलक, इतने किलोमीटर होगी लंबाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा महाकाल के किए दर्शन, देखें तस्वीरें

प्रथम दिन (25 अक्टूबर 2024)

  • सुबह 11 बजे: रायपुर एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति का आगमन।
  • सुबह 11:30 बजे: एम्स रायपुर के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
  • दोपहर 1 बजे: एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी।
  • दोपहर 3 बजे: NIT रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में शिरकत।
  • शाम 4:30 बजे: नवा रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासी समुदाय से मिलेंगी।
  • शाम 6 बजे: राजभवन लौटकर रात्रि विश्राम करेंगी।

द्वितीय दिन (26 अक्टूबर 2024)

  • सुबह 9 बजे: विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा।
  • सुबह 10 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान।
  • सुबह 11 बजे: IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शिरकत।
  • दोपहर 1:30 बजे: भिलाई से वापस रायपुर लौटेंगी।
  • दोपहर 3:30 बजे: पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी।
  • शाम 5 बजे: रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
इस दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी करीब से जानेंगी। सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के साथ, राज्य सरकार और पुलिस विभाग राष्ट्रपति के दौरे को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इंदौर में RSS की राष्ट्रीय सेवा भारती ने बनाई मानव श्रृंखला, सुपोषित भारत और समर्थ भारत का दिया नारा

राष्ट्रपति ने महाकाल की पूजा कर मंदिर में झाड़ू लगाई, उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन हाईवे का किया भूमिपूजन

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • Chhattisgarh Visit of President Draupadi Murmu
  • राष्ट्रपति मुर्मू
  • President Draupadi Murmu will come to CG
  • president draupadi murmu
  • छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
  • president murmu visit chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज