अवैध निर्माण पर सजा खत्म, जुर्माना बढ़ा; आम लोगों और व्यापारियों को राहत

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
Punishment for illegal construction abolished the sootr
Punishment for illegal construction abolished the sootr

छत्तीसगढ़ सरकार आम लोगों और व्यापारियों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक तैयार कर रही है, जिसे आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इस विधेयक के प्रारूप को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।

छत्तीसगढ़ सरकार आम लोगों और व्यापारियों को राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक तैयार कर रही है, जिसे आगामी विधानसभा के मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इस विधेयक के प्रारूप को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है। इसके तहत नगर तथा ग्राम निवेश, आबकारी, छत्तीसगढ़ सोसायटी पंजीकरण और औद्योगिक संबंध अधिनियम में संशोधन प्रस्तावित हैं। कई मामलों में सजा के प्रावधान हटाकर जुर्माने को बढ़ाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... साउंड सिस्टम के शोर पर हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने मानी कानून में खामी, संशोधन का देगी आश्वासन

प्रमुख बदलाव

नगर-ग्राम निवेश अधिनियम 1973अवैध निर्माण: अभी धारा 69 ख (2) के तहत नियमविरुद्ध निर्माण पर 3 महीने की सजा, 50 हजार जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।


नया प्रस्ताव: सजा हटाकर केवल 50 हजार रुपये जुर्माना।


अन्य उल्लंघन: धारा 69 (4) में 3 महीने की सजा या 5 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान।


ये खबर भी पढ़ें... डोंगरगढ़ में योग आश्रम की आड़ में गैरकानूनी धंधा, योगी बाबा गिरफ्तार, एनजीओ और संपत्ति की जांच शुरू

नया प्रस्ताव: जुर्माना बढ़ाकर 25 हजार रुपये।


निजी शौचालय: धारा 77 (2) में ग्राम पंचायत द्वारा शौचालय संचालक को फंड न देने पर 3 महीने की सजा और 5 रुपये जुर्माने का नियम।


नया प्रस्ताव: सजा हटाकर 25 हजार रुपये जुर्माना।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ सरकार का काला कानून, अस्पतालों में मीडिया के घुसने पर लगाई पाबंदी

आबकारी अधिनियम 1915

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना : वर्तमान में 2 हजार रुपये जुर्माना।
नया प्रस्ताव : जुर्माना बढ़ाकर 5 हजार रुपये।


अवैध शराब बिक्री/स्थान : बिना लाइसेंस शराब बेचने या स्थान खोलने पर 5 हजार से 25 हजार रुपये तक जुर्माना।

नया प्रस्ताव : पहली बार अपराध पर न्यूनतम 5 हजार रुपये जुर्माना।

ये खबर भी पढ़ें... अब राज्यपाल को लेना होगा लंबित विधेयकों पर फैसला, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

अवैध शराब भंडारण/परिवहन : अभी 10 से 25 हजार रुपये जुर्माना और 3 महीने की सजा।

नया प्रस्ताव : पहली बार 10 हजार, दोबारा अपराध पर 20 हजार रुपये जुर्माना।

लाइसेंसधारी द्वारा नियम उल्लंघन: प्रमाणित दस्तावेज न देने पर 25 हजार रुपये जुर्माना।

औद्योगिक संबंध अधिनियम 1960

औद्योगिक विवाद : धारा 86 से 93 के तहत विवाद, सुलह, न्यायाधिकरण से संबंधित मामलों में अधिकतम जुर्माने की 50% राशि जमा करने का प्रावधान।

आदेश का पालन न करना : जिम्मेदार अधिकारी के आदेश की अवहेलना पर अधिकतम जुर्माने की 20% अतिरिक्त राशि देनी होगी।

दूसरी बार अपराध : पहली सजा के बाद दोबारा अपराध पर विशेष प्रावधान लागू नहीं होंगे।

राहत के साथ अनुशासन

इस विधेयक का उद्देश्य जनता और व्यापारियों को सजा के डर से मुक्त कर जुर्माने के जरिए अनुशासन बनाए रखना है। सरकार का मानना है कि इससे कानून का पालन सुनिश्चित होगा और प्रशासनिक प्रक्रिया सरल होगी।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



अवैध निर्माण सजा खत्म | जुर्माना बढ़ा छत्तीसगढ़ | आम लोगों को राहत | Chhattisgarh Public Trust Bill | Illegal construction punishment abolished | Chhattisgarh increases penalty | Relief to common people | Relief to traders

Tags:
  • छत्तीसगढ़ जन विश्वास विधेयक
  • अवैध निर्माण सजा खत्म
  • जुर्माना बढ़ा छत्तीसगढ़
  • आम लोगों को राहत
  • व्यापारियों को राहत
  • Chhattisgarh Public Trust Bill
  • Illegal construction punishment abolished
  • Chhattisgarh increases penalty
  • Relief to common people
  • Relief to traders
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर