बीएसएफ से आईपीएस बने यशपाल सिंह पर उठे सवाल, केंद्र सरकार ने मांगी रिपोर्ट

Harrison Masih | Jun 19, 2025, 21:58 IST
Share
Questions raised on Yashpal Singh IPS from BSF Central Government sought report the sootr
Questions raised on Yashpal Singh IPS from BSF Central Government sought report the sootr

बीएसएफ से राज्य पुलिस में विलय होकर आईपीएस बने यशपाल सिंह की नियुक्ति पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और संघ लोक सेवा आयोग के सचिव को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिए हैं।

बीएसएफ से राज्य पुलिस में विलय होकर आईपीएस बने यशपाल सिंह की नियुक्ति पर अब सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के सचिव को पत्र जारी कर विवादित आईपीएस अवार्ड की जांच के निर्देश दिए हैं। यशपाल सिंह वर्तमान में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पुलिस अधीक्षक (SP) के रूप में पदस्थ हैं।

ये खबर भी पढ़ें... रिटायर्ड अग्निवीरों की मेंटरशिप करेगी केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय के पास भविष्य की जिम्मेदारी

ये है मामला:

रायपुर के सामाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में यशपाल सिंह की आईपीएस नियुक्ति को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि नियमों को दरकिनार कर यशपाल सिंह को गलत तरीके से वरिष्ठता (Seniority) दी गई। कैडर व्यवस्था का उल्लंघन हुआ है।

यशपाल सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) की जांच लंबित थी, फिर भी उन्हें आईपीएस बना दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह शिकायत गृह मंत्रालय को अग्रेषित की, जिसके बाद 13 जून 2025 को जांच के निर्देश जारी हुए।

ये खबर भी पढ़ें... टोल टैक्स पर बड़ी राहत देने जा रही केंद्र सरकार, मंत्री नितिन गडकरी ने दिए संकेत

गंभीर आरोप और केंद्रीय हस्तक्षेप:

गृह मंत्रालय ने पत्र में कहा है “आईपीएस नियुक्ति में एमएचए की भूमिका सीमित है, लेकिन आरोप गंभीर हैं और जांच आवश्यक है।“

इसके साथ ही यह जांचने को भी कहा गया है कि क्या नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताएं हुईं? क्या UPSC को ईओडब्ल्यू जांच की जानकारी दी गई थी?

सेवा विलय और बैच विवाद:

यशपाल सिंह मूलतः BSF अधिकारी थे, जिन्हें छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में विलय किया गया। उन्हें 1997 बैच अलॉट किया गया, जबकि विशेषज्ञों के अनुसार उन्हें विलय वर्ष के अनुसार बैच मिलना चाहिए था। इससे राज्य पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी जूनियर हो गए और यशपाल सिंह को 2019 में आईपीएस मिल गया।

ये खबर भी पढ़ें... केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ हो तोहफा... 2,784 करोड़ रुपए दिए

विरोध और आपत्तियाँ:

छत्तीसगढ़ पीएससी और राज्य पुलिस अधिकारी संघ ने यशपाल की नियुक्ति को कैडर नीति के विपरीत बताया था। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने बीएसएफ अफसर को राज्य पुलिस में शामिल करने पर लिखित आपत्ति दर्ज की थी, जिसे नजरअंदाज कर दिया गया।

CBI जांच की मांग भी उठी

शिकायतकर्ता ने इस पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है ताकि प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके। यशपाल सिंह की आईपीएस नियुक्ति अब केंद्र और आयोग के संयुक्त जांच के दायरे में आ चुकी है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो छत्तीसगढ़ में पुलिस कैडर और नियुक्तियों की प्रक्रिया को लेकर बड़ी बहस खड़ी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें... IAS सौरभ कुमार की केंद्र सरकार में डायरेक्टर पद पर पोस्टिंग

आईपीएस यशपाल सिंह | एसपी की नियुक्ति पर सवाल | SP Yashpal Singh | central government question on IPS

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • आईपीएस यशपाल सिंह
  • एसपी की नियुक्ति पर सवाल
  • मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
  • SP Yashpal Singh
  • central government question on IPS
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई