सिंदूर पर सवाल क्या उठाया 50 छापे पड़ गए, भूपेश बोले आतंकी नहीं पकड़े गए तो कैसी कामयाबी

Arun Tiwari | Jun 11, 2025, 17:40 IST
Share
questions raised on sindoor, 50 raids were conducted, Bhupesh said what kind of success is this if terrorists are not caught the sootr
questions raised on sindoor, 50 raids were conducted, Bhupesh said what kind of success is this if terrorists are not caught the sootr

भूपेश बघेल ने कहा कि पहली बार जब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाया उनके यहां 50 से ज्यादा छापे पड़ गए। बघेल ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। आतंकी नहीं पकड़े गए तो कैसी कामयाबी।

रायपुर : कांग्रेस के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर का मसला छेड़ दिया। भूपेश ने कहा कि जब आतंकी नहीं पकड़े गए तो ऑपरेशन सिंदूर को कैसे कामयाब माना जाए। बघेल ने कहा कि पहली बार जब उन्होंने यह बात कही थी तो उनके यहां 50 से ज्यादा छापे पड़ गए। बघेल ने कहा कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रही हैं। बघेल ने कहा कि देश की सुरक्षा करने में नाकाम गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें...नेताओं ने पी साढ़े तीन लाख की चाय, 1 करोड़ का खाना, मजदूर दिवस पर 8 करोड़ की बोरेबासी

सीज फायर पर जवाब दें मोदी

भूपेश बघेल ने कहा कि मोदी सरकार असफलताओं का स्मारक है। इस सरकार के 11 साल बधाई के लायक नहीं हैं। बघेल ने कहा कि मोदी अक्सर विदेश दौरे पर रहते हैं लेकिन आज भारत के साथ कोई देश खड़ा दिखाई नहीं देता। यहां तक कि ऑपरेशन सिंदूर पर पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश और श्रीलंका भी भारत के साथ नहीं आए। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमने सीज फायर करवाया। ट्रंप के इस बयान के बाद पीएम मोदी का कोई स्पष्टीकरण नहीं आया। मोदी को जवाब देना चाहिए कि क्या वाकई में ट्रंप ने ही सीज फायर करवाया।

ये खबर भी पढ़ें...नरेंद्र मोदी हनुमान, विष्णु ने पीएम के 11 साल पर कहा, उनके आशीर्वाद से ही चल रही सरकार

हर मोर्चे पर फेर रहे मोदी

बघेल ने कहा कि मोदी हर मोर्चे पर फेल रहे हैं। मोदी की सारी योजनाएं फेल साबित हुई हैं। नोटबंदी कराई लेकिन न आतंकवाद रुका और न ही कालाधन आया। उज्जवला कनेक्शन दिया लेकिन उसको कोई रीफिल नहीं करा रहा है। कोविड आया तो ताली और थाली बजवाई। देश में पहलगाम जैसे आतंकी हमले हो रहे हैं। युवाओं को नाले से गैस बनाने का रोजगार दे रहे हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। आंकड़ों के जरिए 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर करने का झूठा दावा करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... भारतमाला परियोजना की जमीन में दस्तावेजों में हेराफेरी कर घोटाला

संवैधानिक संस्थाओं को बनाया हथियार

बघेल ने कहा कि मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को अपना हथियार बनाया है। ईडी,सीबीआई,इन्कम टैक्स और चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाएं बीजेपी के लिए काम कर रही हैं। चुनाव आयोग में कोई सुनवाई नहीं होती। जो मोदी सरकार के खिलाफ बोलता है उसके यहां छापे पड़ जाते हैं। इन संस्थाओं के जरिए विपक्ष को डराने का काम हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें...भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर उठाए सवाल, कह डाली बड़ी बात

Sindoor | operation sindoor | Bhupesh Baghel | Bhupesh Baghel attacks central agencies | छत्तीसगढ़ | ऑपरेशन सिंदूर | भूपेश बघेल

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • Bhupesh Baghel
  • छत्तीसगढ़
  • Bhupesh Baghel attacks central agencies
  • Sindoor
  • operation sindoor
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा