फिल्मों की तरह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग.... कपड़े उतरवाकर बोतल पर बैठाया
Kanak Durga Jha | Nov 14, 2024, 09:11 IST
Ragging in JNU remove clothes made sit on bottle raipur
Ragging in Medical College Raipur : रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर्स के साथ रैगिंग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है।
Ragging in Medical College Raipur : रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (अंडर ग्रेजुएट) में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर्स के साथ रैगिंग का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। रैगिंग की आड़ में सीनियर छात्रों ने जूनियर्स को बंद कमरे में बुलाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। आरोप है कि सीनियर्स ने कपड़े उतरवाने से लेकर उन्हें अपमानित करने तक की हरकतें की, और यहां तक कि जूनियर छात्रों से उनकी बैचमेट लड़कियों की तस्वीरें तक मांगी।
इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया
कॉलेज की 9 सदस्यीय एंटी-रैगिंग कमेटी ने इस मामले में जांच की और 50 से अधिक छात्रों के बयान दर्ज किए। इसके बाद छह सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, जांच कमेटी की निष्पक्षता पर IMA रायपुर के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि एक सीनियर छात्र का नाम जो पहली सूची में था, उसे रैगिंग मामले की सूची से क्यों हटा दिया गया।
SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता
रैगिंग की शिकायत के बाद जूनियर छात्रों पर सीनियरों द्वारा सोशल मीडिया पर भी लगातार दबाव बनाया जा रहा है। जूनियर छात्रों का आरोप है कि सीनियर उन्हें धमकाने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। कैंपस में भी कई जूनियर्स को सीनियरों की धमकी झेलनी पड़ रही है, जिससे वे लगातार भय में जी रहे हैं और अकेले घूमने से बच रहे हैं।
भिलाई स्टील प्लांट में भोपाल गैस कांड जैसी जानलेवा गैस फैली, हादसा टला
रैगिंग की वजह से तनाव में आए कई जूनियर छात्रों ने संस्था के सदस्यों को बताया कि वे अपनी सुरक्षा के लिए ग्रुप में रहने की कोशिश कर रहे हैं। प्रबंधन ने दोबारा रैगिंग होने पर तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया है, लेकिन जो सीनियर जांच के दायरे में नहीं आए हैं, वे जूनियर्स को डराने का प्रयास कर रहे हैं।
शराब प्रेमियों के लिए सरकार ने लॉन्च किया App... मिलेगी पूरी डिटेल
सिविल सोसाइटी संस्थान, 'सोसाइटी अगेंस्ट वाइलेंस इन एजुकेशन' ने भी मामले पर चिंता जताई है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि जूनियर छात्रों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रबंधन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि रायपुर में दो बड़े मेडिकल कॉलेज हैं। एक जवाहर लाल नेहरू (अंडर ग्रेजुएट) मेडिकल कॉलेज में बैचलर डिग्री की पढाई होती है, वहीं दूसरा डीकेएस में पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई होती है।
इस साल नहीं पड़ेगी कड़कड़ाती ठंड ! मौसम विभाग ने चौंकाया
एंटी-रैगिंग कमेटी ने लिया सख्त एक्शन
SBI बोली-छत्तीसगढ़ , MP पूरे देश में सबसे महंगे, राजस्थान सबसे सस्ता
सोशल मीडिया पर धमकियां, कैंपस में बढ़ा तनाव
भिलाई स्टील प्लांट में भोपाल गैस कांड जैसी जानलेवा गैस फैली, हादसा टला
जूनियर छात्र कर रहे हैं सुरक्षा की मांग
शराब प्रेमियों के लिए सरकार ने लॉन्च किया App... मिलेगी पूरी डिटेल
सिविल सोसाइटी संस्थान, 'सोसाइटी अगेंस्ट वाइलेंस इन एजुकेशन' ने भी मामले पर चिंता जताई है। संस्था के सदस्यों का कहना है कि जूनियर छात्रों की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रबंधन को ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। बता दें कि रायपुर में दो बड़े मेडिकल कॉलेज हैं। एक जवाहर लाल नेहरू (अंडर ग्रेजुएट) मेडिकल कॉलेज में बैचलर डिग्री की पढाई होती है, वहीं दूसरा डीकेएस में पोस्ट ग्रेजुएट की पढाई होती है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari