शोभायात्रा देखकर लौट रहे 3 दोस्तों की मौत,कार ने चपेट में लिया

Marut raj | Apr 08, 2025, 10:29 IST
Share
Raigarh road accident three friends died the sootr
Raigarh road accident three friends died the sootr

रात करीब 10 बजे तीनों दोस्त बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से बिलासपुर तरफ से आ रही कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

Raigarh road accident three friends died : रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई। दरअसल, छाल थाना क्षेत्र के बेहरामुडा में रहने वाले अमित राठिया (20), अरुण राठिया (16) और रितेश राठिया (16) बाइक पर सवार होकर रामनवमी शोभायात्रा देखने रायगढ़ गए थे। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायल दो किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें... इंजीनियर की बेटी का फिजिक्स-केमेस्ट्री, मैथ्स का पेपर बिगड़ा, दी जान

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार अमित राठिया, अरुण राठिया और रितेश राठिया बाइक पर सवार होकर रामनवमी शोभायात्रा देखने रायगढ़ गए थे। इसके बाद रात करीब 10 बजे के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जाने निकले, तभी गेजामुड़ा के पास एक ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान सामने से बिलासपुर तरफ से आ रही कार से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसमें अमित राठिया की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में नए मंत्री जल्द हो सकते हैं शामिल

गंभीर रूप से घायल हुए युवक

वहीं साथी अरुण, रितेश राठिया और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना डॉयल 112 को दी। जहां 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में 3 नई फोर्स का गठन, हजारों पदों पर होगी भर्ती

अस्पताल में दो ने दम तोड़ा

रात में रितेश राठिया का इलाज के दौरान जिला अस्पताल में रात में ही और अरुण राठिया ने सुबह दम तोड़ दिया। घायल कार चालक का इलाज जारी है। हादसे में कार के सामने का हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कोतरा रोड पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें... अगले 6 महीने में 500 से ज्यादा गांवों में खत्म होगा नक्सलियों का आतंक

रायगढ़ न्यूज | रायगढ़ न्यूज इन हिंदी | Raigarh News | raigarh news in hindi | सड़क हादसा | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • सड़क हादसा
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा