वायरल वीडियो का असर, पेलमा कोल माइंस की जनसुनवाई टली
Rajesh Lahoti | May 18, 2026, 19:12 IST
raigarh-tamnar-coal-mine-public-hearing-cancel
रायगढ़ के पेलमा ओपनकास्ट कोल माइंस परियोजना को लेकर विवाद बढ़ गया है। जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों को छाते, पेटी और क्रिकेट किट बांटने के आरोपों वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने जनसुनवाई को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया।
रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में प्रस्तावित पेलमा ओपनकास्ट कोल माइंस परियोजना को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। जनसुनवाई के एक दिन पहले सोशल मीडिया पर फिर वीडियो वायरल हुए कि ग्रामीणों को अपनी ओर करने के लिए कंपनी की ओर से छाते, पेटी, क्रिकेट किट दिए गए हैं। इन वीडियो में एसईसीएल और कांट्रेक्टर कंपनी पर ये गिफ्ट बांटने के आरोप लगाए गए हैं। बढ़ते विवाद को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने 19 मई को होने वाली जनसुनवाई को फिलहाल स्थगित कर दिया है। यह फैसला रायगढ़ कलेक्टर के अनुरोध के बाद लिया गया। आदेश में कहा गया है कि अगली सूचना तक जनसुनवाई स्थगित रहेगी।
दरअसल, साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की इस परियोजना का दायरा करीब 2077 हेक्टेयर में फैला है और प्रस्तावित उत्पादन क्षमता 15 मिलियन टन प्रतिवर्ष बताई गई है। यह खदान पेलमा, उरबा, मदुआडूमर, लालपुर, हिंझर, जरहीडीह, सक्ता, मिलुपारा और खर्रा जैसे गांवों को प्रभावित करने वाली है।
![Adani Mining Tamnar]()
लेकिन जनसुनवाई से पहले ही इलाके में विरोध की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने आरोप लगाया था कि परियोजना से बड़े पैमाने पर विस्थापन, जलस्रोतों पर असर और पर्यावरणीय नुकसान होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि तमनार क्षेत्र पहले से ही कोयला खदानों और उद्योगों के प्रदूषण का बोझ झेल रहा है, ऐसे में एक और बड़ी परियोजना से हालात और बिगड़ सकते हैं।
पेलमा परियोजना का नाम पहले भी विवादों (Tamnar mining dispute) में रहा है। बीते वर्षों में जमीन अधिग्रहण, मुआवजे की दर और ग्रामसभाओं की सहमति को लेकर कई बार विरोध प्रदर्शन हुए थे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया था कि प्रभावित गांवों की वास्तविक आपत्तियों को नजरअंदाज कर औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी करने की कोशिश की जा रही है। कुछ पर्यावरण संगठनों ने परियोजना क्षेत्र में जंगल और जल स्रोतों पर संभावित खतरे को लेकर सवाल उठाए थे।
तमनार और रायगढ़ का इलाका पहले भी कोयला खनन बनाम पर्यावरण के संघर्ष का बड़ा केंद्र रहा है। यहां उद्योगों और खदानों के खिलाफ प्रदूषण, राखड़ और स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें लगातार उठती रही हैं। ऐसे में पेलमा की जनसुनवाई को लेकर प्रशासन पहले से सतर्क नजर आ रहा था। सूत्रों के मुताबिक विरोध और कानून-व्यवस्था की आशंका को देखते हुए यह फैसला लिया गया।
अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन नई तारीख कब घोषित करता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का कहना है एसईसीएल की तैयारी पूरी नहीं थी, इसलिए जनसुनवाई कैंसिल करनी पड़ी।
सरगुजा कोयला खदान विवाद: Chhattisgarh के सरगुजा में अमेरा ओपनकास्ट कोल माइंस का विरोध, 25 पुलिसवाले घायल
तमनार में कोयला खदान विरोध मामले में पुलिस पर पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल
तमनार महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस
तमनार कांड पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को किया तलब
2077 हेक्टेयर में फैली है परियोजना
Adani Mining Tamnar
विस्थापन और प्रदूषण को लेकर डर
कोल माइंस प्रोजेक्ट
पहले भी उठते रहे सवाल
खनन बनाम पर्यावरण की पुरानी लड़ाई
अब नजर इस बात पर है कि प्रशासन नई तारीख कब घोषित करता है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी का कहना है एसईसीएल की तैयारी पूरी नहीं थी, इसलिए जनसुनवाई कैंसिल करनी पड़ी।
यह खबरें भी पढ़े...
तमनार में कोयला खदान विरोध मामले में पुलिस पर पथराव, बसों में लगाई आग, टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल
तमनार महिला कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार, चप्पलों की माला पहनाकर निकाला जुलूस
तमनार कांड पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस ने महाधिवक्ता को किया तलब
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman