रायपुर में डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Harrison Masih | Aug 05, 2025, 17:23 IST
raipur-doctor-share-market-fraud-1 crore the sootr
रायपुर में एक डॉक्टर से डेढ़ करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी परिवार ने डॉक्टर को शेयर बाजार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए। लेकिन बाद में न तो मुनाफा दिया और न ही पैसा लौटाया।
राजधानी रायपुर में एक बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक शातिर ठग ने अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर एक वरिष्ठ डॉक्टर को 1.5 करोड़ रूपए की चपत लगा दी। आरोपी ने डॉक्टर को शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर निवेश करवाया, लेकिन बाद में न तो मुनाफा दिया गया और न ही पैसा लौटाया गया। बताया
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपी फरार हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी, कर्मचारी ने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे
शंकर नगर निवासी डॉ. बी. बालाकृष्ण, एडवांस चेस्ट सेंटर के संचालक हैं। उन्होंने 2021 में सेल्स टैक्स कॉलोनी में रहने वाले मनोज चावला से परिचय होने के बाद दोस्ताना संबंध बनाए। मनोज और उसका परिवार डॉक्टर के क्लिनिक के फार्मेसी और लैब सेक्शन का प्रबंधन संभालने लगे, जिससे दोनों परिवारों के बीच विश्वास और बढ़ा।
डॉ. बालाकृष्णा ने अस्पताल के विस्तार के लिए जब निवेश की बात मनोज चावला और उसके परिवार से की, तो उन्होंने डॉक्टर को शेयर ट्रेडिंग में निवेश का लालच दिया। चावला परिवार ने दावा किया कि वे ट्रेडिंग के बिजनेस में हैं और डॉक्टर द्वारा लगाया गया पैसा सुरक्षित रहेगा। मुनाफा दोनों के बीच बांटा जाएगा।
इस भरोसे पर डॉक्टर ने कुल 1.5 करोड़ रूपए चावला परिवार को अलग-अलग समय पर दे दिए।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ठगों का हुआ भंडाफोड़
मनोज चावला, खुशबू चावला (पत्नी), चेतन चावला (भाई),नैना चावला (बहन)। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी तीन अभी फरार हैं।
जब 2022 में डॉ. बालाकृष्ण ने अपनी रकम वापस मांगी, तो पहले तो मनोज चावला और उसके परिवार ने पैसे देने से इनकार कर दिया और कहा कि "तुमने हमें कब पैसे दिए?" बाद में डॉक्टर के बार-बार मांगने पर उन्होंने एक समझौता किया कि डॉक्टर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा, और पैसे वापस कर देंगे।
लेकिन समझौते के बाद भी न तो पैसा लौटा और न ही कोई जवाब मिला, जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने सिविल लाइंस थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें... GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी
रायपुर में डॉक्टर से ठगी डॉक्टर से ठगी
Raipur doctor share market fraud
उच्च शिक्षित और प्रतिष्ठित व्यक्ति को शातिर तरीके से ठगा गया। पूरा परिवार मिलकर पेशेवर ढंग से ठगी कर रहा था। पीड़ित को भरोसे में लेकर कारोबार के नाम पर पैसा ऐंठा गया। यह मामला मेडिकल और बिजनेस क्षेत्र में भरोसे की बुनियाद को झकझोरता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी तीन आरोपी फरार हैं।
ये खबर भी पढ़ें... एक्सिस बैंक के ग्राहकों से 2.5 करोड़ रुपए की ठगी, कर्मचारी ने रिश्तेदारों के खातों में ट्रांसफर किए पैसे
कौन हैं पीड़ित डॉक्टर?
कैसे हुई ठगी?
इस भरोसे पर डॉक्टर ने कुल 1.5 करोड़ रूपए चावला परिवार को अलग-अलग समय पर दे दिए।
ये खबर भी पढ़ें... एमपी में लाड़ली बहना योजना के नाम पर ऐसे हो रही बहनों से ठगी, ठगों का हुआ भंडाफोड़
कौन-कौन हैं आरोपी?
धोखे का पर्दाफाश कैसे हुआ?
लेकिन समझौते के बाद भी न तो पैसा लौटा और न ही कोई जवाब मिला, जिससे परेशान होकर डॉक्टर ने सिविल लाइंस थाना में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई।
ये खबर भी पढ़ें... GST Scam: छापेमारी में बड़ा खुलासा, 48 करोड़ की सप्लाई में एक करोड़ की GST चोरी
पुलिस की कार्रवाई
रायपुर पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी तीन की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गतिविधियों और बैंक ट्रांजैक्शनों की भी जांच की जा रही है।
5 प्वाइंट्स में समझें पूरा मामला1. ठगी की शुरुआत पहचान से हुईडॉ. बी. बालकृष्णा की मुलाकात 2021 में मनोज चावला से हुई। धीरे-धीरे डॉक्टर ने उस पर भरोसा करते हुए फार्मेसी और लैब की जिम्मेदारी उसके परिवार को सौंप दी। 2. शेयर बाजार में निवेश का लालच मनोज चावला और उसके परिवार ने डॉक्टर को ट्रेडिंग में भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया और कुल 1.5 करोड़ रुपए निवेश के नाम पर ले लिए। 3. न मुनाफा, न मूलधन मिला वापस काफी समय बीतने के बाद भी जब डॉक्टर को न मुनाफा मिला, न ही मूलधन वापस, तब उसे ठगी का अहसास हुआ। 4. समझौते के बाद भी धोखा जारी चावला परिवार ने डॉक्टर से एक समझौता किया कि वह कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा, लेकिन फिर भी पैसे नहीं लौटाए। 5. एक गिरफ्तार, तीन फरार डॉक्टर ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। |
क्यों है यह मामला महत्वपूर्ण?
FAQ
- रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की ठगी कैसे हुई?
रायपुर के एक डॉक्टर को शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफा दिलाने का लालच देकर एक परिवार ने 1.5 करोड़ रुपये ठग लिए। बाद में आरोपी पैसा लौटाने से मुकर गए। - क्या रायपुर शेयर मार्केट फ्रॉड केस में कोई गिरफ्तारी हुई है?
हां, रायपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। - शेयर बाजार में निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से कैसे बचें?
हमेशा सेबी (SEBI) रजिस्टर्ड एजेंट के माध्यम से ही निवेश करें, व्यक्तिगत पहचान पर आंख बंद कर भरोसा न करें और निवेश से पहले लिखित दस्तावेजों की जांच करें।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman