हाईप्रोफाइल सुंदरी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब, विधानसभा में गूंजा मामला

Arun Tiwari | Feb 26, 2026, 15:49 IST
Share
raipur-drugs-queen-navya-malik-case-raises-in-cg-assembly
raipur-drugs-queen-navya-malik-case-raises-in-cg-assembly

रायपुर की हाई-प्रोफाइल ड्रग क्वीन नव्या मलिक का नाम छत्तीसगढ़ सरकार की ड्रग तस्करों की सूची से गायब है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में इसे उठाया। नव्या पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं और हाई-प्रोफाइल पार्टियों के जरिए ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ीं।

Raipur. छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल ड्रग क्वीन नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की लिस्ट से गायब है। नव्या का नाम अब सियासी गलियारों में गूंज रहा है। सरकार के पास जो ड्रग तस्करों की सूची है उसमें नव्या मलिक का नाम नहीं है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह मामला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उठाया। भूपेश ने कहा कि छत्तीसगढ़ का सबसे चर्चित मामले की हाईप्रोफाइल आरोपी नव्या मलिक का नाम ड्रग तस्करों की सूची में शामिल नहीं है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नव्या मलिक की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

नव्या मलिक की कहानी :

राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक ने राज्य के एक बड़े शराब कारोबारी और उसके बेटे से अपने संबंध होने की पुष्टि की है। नव्या ने बताया कि शराब कारोबारी का बेटा उसका दोस्त था और दोनों साथ में पार्टियों में शामिल होते थे।

उसने यह भी स्वीकार किया कि उसी कारोबारी के घर का इंटीरियर डिजाइन उसने किया था, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। नव्या ने यह भी कबूल किया कि वह कई बार विदेश जा चुकी है।

उसने दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव समेत कई देशों की यात्रा की है। खास बात यह है कि वह एक बड़े शराब कारोबारी के साथ तुर्की भी गई थी, जहां दोनों करीब तीन दिनों तक साथ रहे।



नव्या रायपुर की रहने वाली है, लेकिन वह ज्यादातर समय मुंबई और दिल्ली में रहती थी। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि उसका हर महीने मुंबई आना जाना होता था।

पुलिस ने नव्या के करीबी सहयोगी अयान परवेज को भी गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि नव्या और अयान मिलकर ड्रग्स की तस्करी करते थे और दोनों साथ में विदेश यात्राओं पर भी गए थे।

अयान के मोबाइल की जांच के दौरान पुलिस को कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। इनमें से तीन वीडियो नव्या के बताए जा रहे हैं।

डिजाइनर से ड्रग्स पैडलर तक:

पुलिस जांच में राजधानी की चर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक के ड्रग्स पैडलर बनने की कहानी सामने आ रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार करीब 30 वर्षीय नव्या पेशे से इंटीरियर डिजाइनर थी और साथ ही फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही थी।

इसी दौरान उसका फैशन शो हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और नाइट पार्टियों में आना जाना बढ़ा। पुलिस का दावा है कि इन्हीं आयोजनों के दौरान नव्या को पहले ड्रग्स की लत लगी।

धीरे धीरे उसका संपर्क बड़े ड्रग्स पैडलर्स से हुआ और जल्द ही वह इस अवैध नेटवर्क का हिस्सा बन गई। जांच में यह भी सामने आया है कि तेजी से पैसा कमाने की चाह ने उसे खुद ड्रग्स तस्करी के धंधे में उतार दिया।

ग्लैमरस लाइफस्टाइल :

नव्या की ग्लैमरस लाइफस्टाइल ने इस पूरे नेटवर्क में उसकी भूमिका को छिपाए रखने में अहम भूमिका निभाई। फैशन और डिजाइनिंग के बहाने वह हाई प्रोफाइल लोगों से आसानी से संपर्क बना लेती थी।

यही वजह रही कि शुरुआती दौर में उस पर किसी को शक नहीं हुआ। वह शुरुआत में दिल्ली से ड्रग्स मंगवाती थी। बाद में उसका संपर्क पंजाब, हरियाणा और मुंबई के तस्करों से हुआ जहां से ड्रग्स की सप्लाई होने लगी।

नव्या के तार देश के बाहर से जुड़े होने के भी संकेत मिले हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि नव्या के संपर्क छत्तीसगढ़ के कुछ बड़े बिजनेसमैन, वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक हस्तियों से भी थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वह इन लोगों के साथ नाइट पार्टियों में शामिल होती थी।

राजधानी की ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक रिमांड पर, पूछताछ में खोले कई बड़े राज, अश्लील वीडियो बरामद

Tags:
  • भूपेश बघेल
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • रायपुर ड्रग्स तस्करी
  • Navya Malik
  • नव्या मलिक
  • Raipur Drugs Case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा