कॉकरोच पार्टी के आंदोलन पर गिरिराज सिंह का तंज, कसाई के कोसने से मवेशी नहीं मरते

Arun Tiwari | Jun 13, 2026, 18:05 IST
Share
रायपुर में गिरिराज सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस 2026
रायपुर में गिरिराज सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस 2026

रायपुर में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर मीडिया कॉन्क्लेव में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और हालिया विरोध प्रदर्शनों पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।

Raipur. केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रायपुर में मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं। गिरिराज सिंह ने हाल ही में हुए कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर इशारों इशारों में ही तंज कस दिया। गिरिराज बोले कि मीडिया मुझसे पूछती है कि देश में बड़े आंदोलन चल रहे हैं, लेकिन कसाई के कोसने से मवेशी नहीं मरते।

जाहिर है उनका इशारा कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन की तरफ ही था। वहीं गिरिराज ने कहा कि मोदी ने लोगों को गरीबी से निकाला और कांग्रेस के युवराज कलावती के घर में गरीबी ही खोजते रहे।

मोदी ने लोगों को गरीबी से बाहर निकाला :

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर रायपुर में हुए मीडिया कॉन्क्लेव में केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की आर्थिक, सामाजिक और वैश्विक स्तर पर हासिल उपलब्धियों पर जोर दिया गया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक गरीबी हटाने के नारे दिए गए, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिर्फ गरीबी की बात नहीं की, बल्कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस योजनाएं लागू कीं।

युवराज गरीबी को समझते ही रह गए :

गिरिराज सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाने का नारा दिया था लेकिन गरीबी नहीं हटी। कांग्रेस के युवराज 2008 में महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में किसान की विधवा कलावती के घर पहुंचे थे। वे गरीबी को जानने समझने पहुंचे थे। लेकिन नरेंद्र मोदी ने तो गरीबी का जीवन जिया है।

उन्होंने कहा कि किसी की जिंदगी को देखने और उसे वास्तव में जीने में बड़ा अंतर होता है। राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी पंचायतों से लेकर संसद तक लगातार जनसमर्थन हासिल कर रही है और आज देश के 22 राज्यों में उसकी सरकारें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास और देश की सांस्कृतिक विरासत दोनों को समान महत्व दिया है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर काम किया है।

पहले से महंगाई घटी:

एक तरफ लोग महंगाई की मार से जूझ रहे हैं दूसरी तरफ गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले दो अंकों में रहने वाली महंगाई दर अब घटकर 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है। विदेश नीति का जिक्र करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि आज दुनिया के अनेक देश भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करना चाहते हैं।

उनके अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और प्रभाव पहले की तुलना में काफी बढ़ा है। आर्थिक क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि "वन नेशन, वन टैक्स" की अवधारणा के तहत लागू जीएसटी ने देश की कर व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने दावा किया कि कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अब भारत के साथ 22 देश भारतीय रूपए में व्यापार कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र का बजट 16 लाख करोड़ रूपए से बढ़कर 53.5 लाख करोड़ रूपए तक पहुंच चुका है। गिरिराज सिंह के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 2 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 4.25 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और निर्यात दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे देश की आर्थिक विकास दर को नई गति मिली है।

ये खबरें भी पढ़ें...

छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- हमारी सरकार आई तो जेल जाएंगे बघेल, मेरे मंत्रालय का पैसा न आए तो बत्ती बुझ जाएगी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज का बस्तर दौरा, बीजेपी नेता की बस्तरिया डिश से आवभगत, दोना-पत्तल में परोसी गई थी

जगदलपुर में गिरिराज सिंह ने गिनाई मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियां, बोले- बघेल सरकार ने किसानों और गरीबों को ठगा, जल्द होगी विदाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज पर हमला, आरोपी हिरासत में, अखिलेश-तेजस्वी पर किया तंज

Tags:
  • मोदी सरकार
  • Raipur
  • प्रधानमंत्री मोदी
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
  • गिरिराज सिंह
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा