आईपीएस रतनलाल डांगी पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, योग प्रशिक्षिका के आरोप पर जांच शुरू

VINAY VERMA | Oct 23, 2025, 11:30 IST
Share
raipur-ips-ratanlal-dangi-sexual-harassment-case the sootr
raipur-ips-ratanlal-dangi-sexual-harassment-case the sootr

रायपुर पुलिस कमिश्नर की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे आईपीएस रतन लाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही यौन प्रताड़ना का आरोप लगा दिया है। महिला ने 15 अक्टूबर को उच्च पदस्थ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है।

विनय वर्मा @ रायपुर

RAIPUR. रायपुर पुलिस कमिश्नर की रेस में सबसे आगे बताए जा रहे आईपीएस रतन लाल डांगी पर एक सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने ही : यौन उत्पीड़न का आरोप लगा दिया है। सूत्रों के मुताबिक, महिला ने 15 अक्टूबर को उच्च पदस्थ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है, जिसके बाद प्राथमिक जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र में आरोप लगाया है कि रतनलाल डांगी पिछले सात वर्षों से लगातार शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, दोनों की जान-पहचान साल 2017 में उस वक्त हुई थी, जब डांगी कोरबा के एसपी थे।

ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में एक नवंबर से पुलिस कमिश्नर प्रणाली! 60 से ज्यादा अफसर संभालेंगे कमान

प्रार्थिया से योग सीखते थे आईपीएस

प्रार्थिया के अनुसार रतनलाल डांगी से उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो आगे बढ़ती चली गई। जब डांगी दंतेवाड़ा में पदस्थ थे, तब पीड़िता वीडियो कॉल के ज़रिए उन्हें योग सिखाया करती थी। जब आईपीएस डांगी का तबादला राजनांदगांव और फिर सरगुजा रेंज में हुआ, तो यह संपर्क जारी रहा।

आईपीएस डांगी पर बंगले बुलाने का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि डांगी ने बिलासपुर आईजी रहते हुए उसे बार-बार बंगले पर बुलाने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं, चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी में पदस्थ होने के बाद भी वीडियो कॉल के माध्यम से परेशान करना जारी रखा गया। इतना ही नहीं रतनलाल डांगी सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक कई बार कॉल कर वीडियो कॉल पर बात करने की ज़िद करते थे, और इंकार करने पर पति की नक्सल क्षेत्र में तबादले की धमकी देते थे। डर और नौकरी खोने की आशंका के चलते वह अब तक चुप रही, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव के कारण अब शिकायत दर्ज कराई है।

ये खबर भी पढ़ें... कब मिलेगा रायपुर को पुलिस कमिश्नर, आयुक्त प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, मंत्रालय में चल रहा मंथन

पीएचक्यू स्तर पर जांच शुरु

पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है हालांकि इस पर कोई बोलने के लिए तैयार नहीं। कुछ अधिकारियोें ने नाम नहीं छापने की शर्त पर शिकायत और एक जांच कमिटी बनाए जाने की भी पुष्टि की है।

IPS ने ही महिला पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

द सूत्र ने मामले पर गृह विभाग के अधिकारियों से चर्चा की तो बताया गया कि शिकायत पीएचक्यू स्तर पर हुई है। हमने छग के डीजीपी अरुण देव गौतम से संपर्क किया लेकिन उन्होंने न तो फोन उठाया ना ही मैसेज का जवाब दिया। इधर पीएचक्यू के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया है कि रतनलाल डांगी ने भी महिला के खिलाफ डीजीपी को चार पेज का एक शिकायत सौंपा है जिसमें उन्होंने महिला पर ही ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

शिकायत के बाद डांगी से सोशल मीडिया से हटाई तस्वीरें

इधर शिकायत के बाद आईपीएस रतनलाल डांगी ने सोशल मीडिया से अपनी तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बीते कुछ सालों से योग करने की तस्वीरें और वीडियो खूब पोस्ट हो रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें... 12 की उम्र में यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे बॉलीवुड कलाकार पीयूष मिश्रा, कहा- उबरने में लगा बहुत वक्त

ये खबर भी पढ़ें... DGP की IPS बेटी और TI ने मिलकर किया यौन उत्पीड़न के 4 आरोपियों को केस से बाहर, एक का चालान कमजोर बनाया

Tags:
  • Raipur
  • रायपुर पुलिस
  • यौन उत्पीड़न
  • आईपीएस रतनलाल डांगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब