छत्तीसगढ़ में जमीन खरीद-बिक्री के नियम कड़े,अब कृषि भूमि पर 5 डिसमिल से कम की नहीं होगी रजिस्ट्री

Arun Tiwari | Sept 24, 2025, 17:37 IST
Share
raipur-land-registry-new-rule-5-dismil-minimum-cg-government
raipur-land-registry-new-rule-5-dismil-minimum-cg-government

छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कृषि भूमि पर 5 डिसमिल (लगभग 1/20 एकड़) से कम क्षेत्रफल की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी।

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में कृषि भूमि पर 5 डिसमिल (लगभग 1/20 एकड़) से कम क्षेत्रफल की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होगी। विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद राजस्व एवं पंजीयन विभाग ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है।

सरकार का तर्क है कि लगातार छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट रही जमीन से खेती योग्य क्षेत्रफल घट रहा है और विवाद भी बढ़ रहे हैं। यही कारण है कि अब 5 डिसमिल से कम की रजिस्ट्री पर रोक लगाई गई है।राजस्व अधिकारियों का कहना है कि छोटे-छोटे टुकड़ों में जमीन बंटने से भू-अधिकार संबंधी विवाद बढ़ रहे थे।

इसके अलावा किसानों की कृषि योग्य भूमि घट रही थी और लोग बिना आधारभूत सुविधाओं के अवैध बस्तियां बसा रहे थे। नया नियम इन पर रोक लगाने में मदद करेगा। इसका असर किसानों पर पड़ेगा क्योंकि वे अब अपनी जमीन 5 डिसमिल से कम टुकड़ों में नहीं बेच पाएंगे। वहीं छोटे प्लॉट खरीदने वाले भी इससे प्रभावित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... सम्मान के हकदार नहीं छत्तीसगढ़ के 50 हजार से ज्यादा किसान,हट गया पीएम की लिस्ट से नाम

क्या है नया नियम :

5 डिसमिल (लगभग 2,178 वर्ग फीट) से कम क्षेत्रफल की जमीन अब रजिस्ट्री योग्य नहीं होगी। यदि कोई खरीदार छोटी जमीन लेना चाहता है, तो उसे न्यूनतम 5 डिसमिल का ही सौदा करना होगा। पहले कई जगहों पर 1, 2 या 3 डिसमिल के छोटे-छोटे प्लॉट की बिक्री होती थी, जिससे न केवल अवैध कालोनियों का जाल फैल रहा था, बल्कि कृषि भूमि भी तेजी से सिकुड़ रही थी।

ये खबर भी पढ़ें... शारदीय नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों में भक्ति का माहौल,श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम

क्यों लिया गया ये फैसला :

1. जमीन का लगातार बंटवारा रोकना
गांवों और कस्बों में जमीन छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटती जा रही थी। 1–2 डिसमिल के प्लॉट बिक रहे थे, जिससे खेती योग्य भूमि बहुत छोटे हिस्सों में बंटकर अउपयोगी (uneconomical) हो रही थी।

2. कृषि योग्य भूमि बचाना :
जमीन के टुकड़े इतने छोटे हो गए थे कि उनमें खेती संभव ही नहीं रह जाती थी।इससे कृषि भूमि कम हो रही थी और भू-संसाधन पर दबाव बढ़ रहा था।

ये खबर भी पढ़ें... अब छत्तीसगढ़ में ड्रोन से होगी रेत खदानों की निगरानी, अवैध खनन रोकने सरकार की योजना

3. अवैध प्लॉटिंग और कालोनियों पर रोक
कई जगह जमीन माफिया 1-2 डिसमिल के छोटे प्लॉट काटकर बिना नक्शा पास कराए बेच रहे थे।इन बस्तियों में सड़क, नाली, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं होतीं।नया नियम अवैध प्लॉटिंग को काफी हद तक रोकेगा।

4. भू-अधिकार विवाद कम करना
छोटे-छोटे हिस्सों में रजिस्ट्री होने से सीमांकन और स्वामित्व विवाद बढ़ रहे थे। कई मामले अदालतों तक पहुंच जाते थे।न्यूनतम सीमा तय करने से इन विवादों में कमी आएगी।

5. भविष्य की शहरी योजना और विकास
सरकार चाहती है कि जमीन का उपयोग योजनाबद्ध तरीके से हो। छोटे टुकड़ों में बिक्री रोकने से प्लानिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट आसान होगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में चैतन्य बघेल पर कसेगा शिकंजा,आज हो सकती है गिरफ्तारी,सुनवाई जारी

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • छत्तीसगढ़ सरकार
  • जमीन की खरीद-बिक्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा