IPL के साथ फिर लौटा महादेव ऐप, नाम बदला लेकिन खेल वही, अब चुनावों पर भी लग रहा सट्टा

Arun Tiwari | Apr 09, 2026, 13:01 IST
Share
raipur-mahadev-betting-app-mahaadev-return-ipl-online-satta-network
raipur-mahadev-betting-app-mahaadev-return-ipl-online-satta-network

चर्चित महादेव बेटिंग ऐप एक बार फिर “महाadev” नाम से सक्रिय हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होते ही ऑनलाइन सट्टेबाजी का यह नेटवर्क नए वेबसाइट्स और प्रॉक्सी लिंक के जरिए ऑपरेट कर रहा है।

Raipur. छत्तीसगढ़ की सियासत में तांडव मचाने वाला महादेव बेटिंग एप रिटर्न हो गया है। एक बार फिर देश में ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा नेटवर्क नए रूप में सक्रिय हो गया है। चर्चित महादेव बेटिंग ऐप अब थोड़ा बदले हुए नाम “महाadev”के साथ वापस आ चुका है।

महादेव की स्पेलिंग में एक ए बढ़ा दिया गया है। नाम में मामूली बदलाव कर इस प्लेटफॉर्म ने फिर से अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं, और हैरानी की बात यह है कि इसकी वापसी IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) के शुरू होते ही हुई है।

पहले भी विवादों में रहा है महादेव:

सूत्र और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर यह वही महादेव ऐप माना जा रहा है, जो पहले देश के सबसे बड़े सट्टेबाजी घोटालों में शामिल रहा है। इस मामले में कई बड़े नाम सामने आए थे। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भी जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी, क्योंकि ऐप के निवेशकों से उनके कथित संबंधों की बात सामने आई थी।

हालांकि, उस समय प्रवर्तन निदेशालय (ED) और अन्य एजेंसियों ने बड़े स्तर पर कार्रवाई की थी, कई गिरफ्तारियां हुईं और करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई थी।

नए एप से ऑपरेटिंग:

सूत्रों के मुताबिक, यह ऐप अब नए-नए वेबसाइट्स और प्रॉक्सी लिंक के जरिए ऑपरेट हो रहा है, जिससे एजेंसियों की नजर से बचा जा सके। जांच में यह भी सामने आया है कि प्लेटफॉर्म तक पहुंचने के लिए खास नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा रहा है, जहां आम यूजर पंटर बनकर आसानी से एंट्री ले सकता है।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, चुनावों पर भी सट्टा:

इस बार महादेव (Mahadev Satta App) का खेल और भी बड़ा हो गया है। पहले जहां इसका फोकस क्रिकेट खासकर IPL तक सीमित था, अब यह प्लेटफॉर्म राजनीति के मैदान में भी उतर चुका है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में चल रहे विधानसभा चुनावों पर भी खुलेआम दांव लगाए जा रहे हैं। मतलब साफ है कि अब सट्टेबाज सिर्फ मैच का स्कोर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के नतीजों पर भी पैसे लगा रहे हैं।

खेल की दुनिया में कुछ भी ‘सेफ’ नहीं:

महादेव का नेटवर्क इतना फैल चुका है कि अब लगभग हर खेल इसमें शामिल है। प्लेटफॉर्म पर इन खेलों पर सट्टा लगाया जा रहा है।

  • क्रिकेट (खासकर IPL)
  • फुटबॉल
  • टेनिस
  • बेसबॉल
  • बास्केटबॉल
  • वॉलीबॉल
  • आइस हॉकी
  • रग्बी
  • घुड़दौड़ (Horse Racing)
  • ग्रेहाउंड रेसिंग
यहां तक कि मुर्गा लड़ाई (Cockfighting) पर भी दांव लग रहा है। यानी खेल कोई भी हो, महादेव के इस नेटवर्क के लिए सब “कमाई का जरिया” बन चुका है।

कानून बेअसर, सट्टेबाज बेखौफ:

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने अगस्त 2025 में ऑनलाइन गेमिंग (प्रमोशन और रेगुलेशन) एक्ट लागू किया था, जिसमें साफ तौर पर पैसे से जुड़े सभी ऑनलाइन गेम्स चाहे स्किल हों या चांस सभी पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इसके बावजूद “महाadev” का फिर से सक्रिय होना कई सवाल खड़े करता है क्या कानून लागू करने में ढिलाई है। या फिर सट्टेबाजों के पास सिस्टम से बचने के नए तरीके हैं।

नया नाम, पुराना खेल:

अब सवाल यह है कि क्या सिर्फ नाम बदलने से यह नेटवर्क फिर से फल-फूल सकता है। क्या एजेंसियां फिर से इसे पकड़ने में कामयाब होंगी। फिलहाल “महाadev”की वापसी ने साफ कर दिया है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क बेहद संगठित और तकनीकी रूप से मजबूत हो चुका है।

खतरे की घंटी:

विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के प्लेटफॉर्म न सिर्फ आर्थिक अपराध को बढ़ावा देते हैं, बल्कि युवाओं को भी तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहे हैं। चुनावों पर सट्टा लगना लोकतंत्र के लिए भी गंभीर खतरा माना जा रहा है।

निष्कर्ष:

महादेव का “महाadev” बनकर लौटना सिर्फ एक नाम का बदलाव नहीं, बल्कि सिस्टम को खुली चुनौती है। IPL के रोमांच के साथ सट्टेबाजी का यह काला खेल फिर तेज हो चुका है। अब देखना होगा कि कानून और एजेंसियां इस बार कितनी सख्ती दिखाती हैं।

ये खबरें भी पढ़ें...

20 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: शिवा बुक एप से जुड़ा गिरोह नागपुर में गिरफ्तार

Mahadev Satta Case में 21.45 करोड़ की संपत्तियां अटैच, रवि उप्पल ने दुबई में भी खरीदी थी प्रॉपर्टी

जिन IPS पर है महादेव सट्टा एप से जुड़े होने का आरोप, उनमें 4 करोड़पति और एक के पास कौड़ी भी नहीं

online betting: महादेव सट्टा एप केस के सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, ED की जांच जारी



Tags:
  • महादेव सट्टा एप
  • Mahadev Satta App
  • ऑनलाइन सट्टा
  • online betting
  • Mahadev Satta Case
  • महादेव बेटिंग ऐप
  • mahadev satta
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा