24 घंटे में बंद हो गई मोबाइल UTS टिकटिंग सर्विस, काउंटर से टिकट खरीदने को मजबूर यात्री

Pravesh Shukla | Aug 28, 2025, 20:53 IST
Share
raipur-railway-mobile-uts-ticketing-service-stalled
raipur-railway-mobile-uts-ticketing-service-stalled

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल UTS (Unreserved Ticketing System) सेवा शुरू की गई थी, लेकिन लॉन्च के 24 घंटे के भीतर ही यह सेवा ठप हो गई।

रायपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल UTS (Unreserved Ticketing System) सेवा शुरू की गई थी, लेकिन लॉन्च के 24 घंटे के भीतर ही यह सेवा ठप हो गई।

पढ़ें: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: सरकार के फैसले नहीं लेता संघ, केवल देता है सलाह

रेलवे का था यह दावा

UTS लगाने के पीछे रेलवे का दावा था कि इससे यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी लाइन से राहत मिलेगी और TTE मोबाइल डिवाइस के जरिए प्लेटफॉर्म पर ही टिकट जारी कर सकेंगे। लेकिन जब पड़ताल की गई तो, हकीकत में न तो कोई मशीन थी और न ही कोई टिकट दे रहा था। ग्राउंड सोर्स से पता चला, रेलवे ने जल्दबाजी में इस डिजिटल सर्विस की लॉन्चिंग तो कर दी, लेकिन टिकट कैसे काटनी है, मशीन का उपयोग कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग भी कर्मचारियों को नहीं दी गई। जिसके चलते कर्मचारी कंफ्यूज है और यह सर्विस एग्जीक्यूट नहीं हो पाई। फिलहाल यात्री अब भी काउंटर से ही टिकट खरीद रहे हैं।

27 अगस्त को हुई थी शुरुआत

रायपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को मोबाइल यूटीएस टिकटिंग सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा से टीटीई यात्रियों को ऑन-द-गो टिकट उपलब्ध कराएंगे। यानी सफर होगा और भी तेज़, स्मार्ट और सुविधाजनक। 27 अगस्त को रेलवे ने इस डिजिटल सेवा की शुरुआत की थी। इस दौरान अधिकारियों ने कहा था कि, यह पहल रेलवे की टिकटिंग प्रणाली को और पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम है।

पढ़ें:16 हजार NHM कर्मचारियों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी,मोदी की गारंटी खोज अभियान का किया ऐलान

अब टिकट लेने की भीड़भाड़ से मिलेगी राहत

रेल यात्री अब टिकट काउंटर की लंबी लाइनों से बच सकेंगे। रेलवे की मोबाइल UTS टिकटिंग सेवा का लाभ यात्री स्टेशन परिसर या प्लेटफॉर्म पर ही ले सकते हैं। यह सुविधा ट्रेन के अंदर उपलब्ध नहीं होगी। इस सिस्टम के ज़रिए यात्री अपने मोबाइल फोन से जनरल टिकट, सीजन टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से खरीद सकते हैं।

पढ़ें: महिला एवं बाल विकास विभाग में वेतन घोटाला, मनमर्जी से सेवा समाप्त कर्मियों को दे दी सैलरी

रेल मंत्रालय ने दिए थे निर्देश

रेल मंत्रालय ने आने वाले समय में अनारक्षित टिकट केंद्रों को आरक्षण केंद्रों में मिलाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे सभी टिकटिंग सेवाएं एक ही जगह मिल सकेंगी। यह सेवा यात्रियों को बेहतर सुविधा देने और टिकट काउंटर पर भीड़ कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

पढ़ें:मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिला 1 साल का एक्सटेंशन, शिवराज के कार्यकाल में इकबाल सिंह बैंस का दो बार बढ़ा था कार्यकाल

क्या है UTS टिकटिंग सेवा

UTS (Unreserved Ticketing System) भारतीय रेलवे की एक डिजिटल सेवा है। इस सर्विस के जरिए यात्री UTS मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर जनरल डिब्बों के लिए अनारक्षित टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट और सीज़नल टिकट खरीद सकते हैं। इस ऐप की मदद से यात्रियों को टिकट काउंटर पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे समय की बचत होती है और यात्रा ज्यादा सुविधाजनक बनती है। यह सर्विस रेलवे की टिकटिंग सिस्टम को माडर्न, फास्ट और सरल बनाता है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मोबाइल यूटीएस रायपुर | ऑनलाइन टिकटिंग | टिकट वेंडिंग मशीन | Indian Railways | CG News | cg news hindi | Chhattisgarh News | RAILWAY | छत्तीसगढ़ न्यूज | सीजी न्यूज

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • CG News
  • सीजी न्यूज
  • Indian Railways
  • भारतीय रेलवे
  • रायपुर रेलवे स्टेशन
  • RAILWAY
  • cg news hindi
  • मोबाइल यूटीएस रायपुर
  • ऑनलाइन टिकटिंग
  • टिकट वेंडिंग मशीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब