लुटेरी दुल्हन ने प्यार में फंसाकर शादियां की... दहेज एक्ट में माल ऐंठा

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Raipur robber bride exposed the sootr
Raipur robber bride exposed the sootr

जांच पता चला कि पूजा ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की हैं। इनमें से किसी को भी उसने तलाक नहीं दिया। इस कांड में उसकी मां भी शामिल थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लुटेरी दुल्हन का पर्दाफाश हुआ है। लुटेरी दुल्हन लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर अपने प्यार में फंसाती थी। शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर मोटा माल ऐंठ लेती थी। इस पूरी करतूत में उसकी मां भी साथ देती थी। रायपुर के एक युवक को शादी के बाद उस पर शक हुआ तो उसने कोर्ट का सहारा लिया। इसके बाद लुटेरी दुल्हन और उसकी मां के खिलाफ मुजगहन थाने में केस दर्ज हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन


शादी के बाद करने लगी झगड़ा

शुभम देवांगन (बदला हुआ नाम) के अनुसार उसकी शादी 2023 मई में पूजा देवांगन उर्फ गीतांजलि से हुई थी। वह आरंग की रहने वाली है। एक सामाजिक ग्रुप में उसका बायोडाटा आया था। इसके बाद धीरे-धीरे पूजा और शुभम के बीच बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे उसने शुभम को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। वह जल्दी शादी की जिद करने लगी।



ये खबर भी पढ़ें... 55 एकड़ के विशाल मैदान में होगी मोदी की आमसभा, 2 लाख लोग होंगे शामिल



शादी के कुछ महीने बाद पूजा ने पति से दूरियां बढ़ा ली। वह घर में झगड़ा करने लगी और अलग रहने की जिद करने लगी। परेशान होकर शुभम रायपुर से अंबिकापुर शिफ्ट हो गया। शुभम एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने लगा। महिला वहां से अपने मायके जाने की जिद करने लगी। इसके बाद वह लंबे समय तक मायके में रही। इस दौरान शुभम को शक भी हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... मोदी की सभा में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं की बोलेरो नदी में गिरी, 2 मौत



गहने किए पार किए, तब खुला राज

जानकारी के मुताबिक, महिला 12वीं तक पढ़ी हुई है। इसने पहले अस्पताल में काम भी किया है। - Dainik Bhaskar
जानकारी के मुताबिक, महिला 12वीं तक पढ़ी हुई है। इसने पहले अस्पताल में काम भी किया है। - Dainik Bhaskar


इस विवाद के दौरान पूजा देवांगन ने शुभम के घर में रखे करीब 5 लाख रुपए के गहने लॉकर से निकाल लिए। इनमें उसकी मां के जेवर भी शामिल थे। फिर उसे लेकर वह मायके चली गई। इसके बाद शुभम ने शक बढ़ते ही महिला के संबंध में जांच पड़ताल की। पता चला कि पूजा देवांगन ने 2015 से लेकर 2023 के बीच अलग-अलग लड़कों से 4 शादियां की हैं। उन्होंने उमेश देवांगन, पुरुषोत्तम देवांगन और लोकनाथ देवांगन से भी शादी की है। महिला पूजा देवांगन के साथ इस कांड में उसकी मां गायत्री देवांगन ने भी साथ दिया। शुभम को पता चला कि महिला ने पहले के पति को तलाक भी नहीं दिया है और खुद को कुंवारी बताकर उससे विवाह कर लिया।



ये खबर भी पढ़ें... रायपुर में जापानी महिला का लावारिस हालत में मिला बैग...तलाश जारी



लुटेरी दुल्हन का कारनामा | लुटेरी दुल्हन गैंग | Robber bride | Chhattisgarh Robber Bride | Robber bride gang | Robber Brides | रायपुर न्यूज | Raipur News

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Robber bride gang
  • लुटेरी दुल्हन गैंग
  • लुटेरी दुल्हन
  • Robber bride
  • लुटेरी दुल्हन का कारनामा
  • Robber Brides
  • Chhattisgarh Robber Bride
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर