RAIPUR : रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा की बहू के भाई का शव डैम में मिला , जांच में जुटी पुलिस

Vikram Jain | May 17, 2024, 21:57 IST
Share
Raipur Shivnath River dead body youth retired IAS Anil Tuteja
Raipur Shivnath River dead body youth retired IAS Anil Tuteja

दुर्ग के शिवनाथ नदी के एनीकट (डैम) से मिले युवक के शव की शिनाख्त व्यापारी सिद्धार्थ जैन के रुप में की है। मृतक युवक यश टुटेजा का साला है। रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और बेटा यश छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी है।

शिव शंकर सारथी@ RAIPUR. दुर्ग के शिवनाथ नदी के एनीकट ( डैम) में एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक दो दिनों से लापता था। शव की शिनाख्त सिद्धार्थ जैन नाम के व्यापारी के रुप में की है। सिद्धार्थ जैन आईएएस अनिल टुटेजा की बहू का भाई है। दुर्ग पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा ( Retired IAS Anil Tuteja ) छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से मामले में जांच कर रही है।

यश टुटेजा का साला है सिद्धार्थ

शिवनाथ नदी के एनीकट में मिले शव की शिनाख्त सिद्धार्थ जैन पिता विजय जैन उम्र 38 साल रुप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक सिद्धार्थ जैन रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा के बेटे यश टुटेजा का साला है। सिद्धार्थ 11 मई को ऋषभ फ्यूल पर सुबह 8.45 बजे CCTV में कैद हुआ था। उसी दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की सूचना भिलाई थाने की पुलिस को दी थी। सिद्धार्थ के बारे में पुलिस को यह भी सूचना थी कि वह एक एटीएम से कैश निकालने के बाद गुम हुआ था। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

शराब घोटाले में आरोपी है अनिल टुटेजा

बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को प्रवर्तन निदेशालय ( Enforcement Directorate) ने EOW के कार्यालय से फिल्मी स्टाइल से उठाया था। दरअसल, अनिल टुटेजा अपने बेटे के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए आर्थिक अपराध शाखा (EOW) के ऑफिस पहुंचे थे। इसके बाद पिता पुत्र को ED ने EOW के कार्यालय से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद के ED के बुलाए जाने पर आने की शर्त पर यश टुटेजा को छोड़ा गया था और अनिल टुटेजा की अगली सुबह गिरफ्तारी की सूचना सार्वजनिक की गई थी। ED की पूछताछ के बाद निधि शर्मा तिवारी की अदालत ने न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल में भेजा था। अनिल टुटेजा पर खिलाफ आयकर विभाग, EOW और ED जांच कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें...

टायर्ड IAS अनिल टुटेजा, यश टुटेजा के साले का शव मिला, दुर्ग न्यूज, रायपुर न्यूज
Retired IAS Anil Tuteja, Yash Tuteja brother-in-law body found, Durg News
Raipur News

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Durg News
  • दुर्ग न्यूज
  • Retired IAS Anil Tuteja
  • रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा
  • यश टुटेजा के साले का शव मिला
  • Yash Tuteja brother-in-law body found
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा