आरक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में संदिग्ध पुलिस जवान का शव पेड़ पर लटका मिला

Marut raj | Published:
Share
Rajnandgaon constable recruitment fraud suspected suicide the sootr
Rajnandgaon constable recruitment fraud suspected suicide the sootr

राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इसमें आरक्षक अनिल रत्नाकर को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Rajnandgaon constable recruitment fraud suspected suicide : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ा मामला सामने आ रहा है। एक आरक्षक का शव पेड़ पर लटका मिला है। वह खैरागढ़ जालबांधा में पदस्थ था। जानकारी के अनुसार राजनांदगांव आरक्षक भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सिपाही को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में FIR दर्ज की गई है। इसके साथ ही 14 संदेही पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है।

बोर्ड परीक्षाओं के बाद होंगे नगरीय निकाय-पंचायत चुनाव, प्रशासक बैठेंगे

पंचायत चुनाव में आरक्षण की लॉटरी पर लगी रोक, आदेश जारी

भर्ती परीक्षा गड़बड़ी में 14 पुलिसकर्मी संदेही

जानकारी के अनुसार इस मामले में 14 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को आरक्षक अनिल रत्नाकर को पूछाताछ के लिए राजनांदगांव पुलिस ने बुलाया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया था। शनिवार 21 दिसंबर की सुबह उसकी लाश एक पेड पर फंदे पर लटकी मिली। आशंका जताई जा रही है कि उसने तड़के सुबह फांसी लगाई होगी। अनिल रत्नाकर खैरागढ़ जिले के जालबांधा थाने में पदस्थ था। वह महासमुंद जिले के सराईपाली का रहने वाला था। उसने 2021 में पुलिस ज्वॉइन की थी।

हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट के रेट तय, कार-बाइक के लिए इतना लगेगा चार्ज

भूपेश बघेल ने की सीबीआई जांच की मांग

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इससे योग्य उम्मीदवारों का हक मारा जा रहा है। इस पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।

पढ़ें पूरी खबर विस्तार से ... पुलिस भर्ती फिजिकल में फर्जीवाड़ा,सिलेक्शन कराने 11 के 20 नंबर किए,FIR

Tags:
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा
  • राजनांदगांव न्यूज
  • आरक्षक भर्ती परीक्षा
  • पुलिस आरक्षक भर्ती घोटाला
  • Chhattisgarh Constable Recruitment
  • cg Constable Recruitment
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर