विस में गूंजा रामा का कारनामा, मंत्री बोले- निरस्त किया जमीन का आवंटन

Arun Tiwari | Mar 05, 2025, 19:22 IST
Share
rama builders land allotment case raipur the sootr
rama builders land allotment case raipur the sootr

rama builders land allotment case raipur : छत्तीसगढ़ राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल में नियम में बदलाव की वजह से रामा बिल्डकान के नाम पर हुआ जमीन का आवंटन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई थी।

rama builders land allotment case raipur : रामा बिल्डकॉन का सरकारी जमीन पर कॉलोनी बनाने का मामला विधानसभा में गूंजा। इस मुद्दे पर बीजेपी विधायकों ने ही सरकार पर सवाल उठाए। राजधानी रायपुर के अमलीडीह में रामा बिल्डकॉन को सरकारी जमीन आवंटित किये जाने का मुद्दा बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक ने उठाया।

इस मामले पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा गोलमोल जवाब देते रहे। हालांकि, उन्होंने आवंटन रद्द करने की बात कही। मंत्री के गोलमोल जवाब से विधायक संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने पूछा कि जमीन आवंटन रद्द करने का आखिर कारण क्या है, सरकार स्पष्ट करे।

ये खबर भी पढ़ें.... रामा ग्रुप पर टैक्स चोरी का आरोप, टीम ने ठिकानों पर मारा छापा

रिकॉर्ड में जमीन सरकार के नाम :

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मंत्रिमंडल में नियम में बदलाव की वजह से रामा बिल्डकान के नाम पर हुआ जमीन का आवंटन रद्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जमीन आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई थी, बल्कि प्रक्रियाधीन थी, इस दौरान कैबिनेट का फैसला आ गया, जिसके बाद जमीन का आवंटन नहीं किया गया। धरमलाल कौशिक ने इस दौरान जानना चाहा कि इस मामले में 56 करोड़ रुपए पटाया जाना था लेकिन सिर्फ 9 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें.... मंत्रालय से निकला स्थानांतरण का फर्जी आदेश, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

अधिकारियों ने जो इस तरह से काम किया था उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी। धरमलाल कौशिक ने कहा कि भूमि का आवंटन रामा बिल्डकॉन को किया गया था। यह जवाब दिया गया है, मगर भूमि रिकॉर्ड में किसके नाम पर है। जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि भूमि का आवंटन की प्रक्रिया चल रही थी। संबंधित पक्ष ने राशि नहीं पटाई गई थी। शासन ने आवंटन निरस्त कर दिया था।

जमीन आवंटन कलेक्टर के द्वारा किया जाता है, जब राशि पटाई जाती है। राशि जमा करने के पूर्व ही जमीन आवंटन रद्द कर दिया गया था। रिकॉर्ड में भूमि शासन के नाम पर ही दर्ज है। कलेक्टर द्वारा डिमांड लेटर दिया ही नहीं गया था।

ये खबर भी पढ़ें.... ईडी ने घोटाले के सिंडकेट में शामिल होने के बाद भी नहीं बनाया आरोपी

क्या था मामला

जो जमीन भूपेश सरकार ने शिक्षण संस्थान बनाने के लिए आरक्षित की थी वो बीजेपी सरकार में रामा बिल्डकॉन को आवंटित कर दी गई थी। उस जमीन पर कॉलोनी काटने की तैयारी थी। लेकिन इस मामले की शिकायत बीजेपी विधायक मोतीलाल साहू ने सीएम से की।

इस शिकायत के बाद सीएम ने संभाग आयुक्त को जांच के निर्देश दिए। जांच में ये सामने आया कि वो जमीन सरकारी है। रामा बिल्डकॉन को जमीन के आवंटन के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था और इसका स्थानीय निवासियों के साथ ही कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने भी विरोध किया था। तब बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। मगर संभागायुक्त द्वारा की गई जांच के बाद मामले ठंडे बस्ते में चला गया। आरोप लग रहे हैं कि अफसरों को बचाने की नियत से गोलमोल रिपोर्ट दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें.... दंतेवाड़ा में प्रसिद्ध फागुन मेला शुरू... 600 साल से चली आ रही परंपरा

Tags:
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा
  • chhattisgarh assembly budget session
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र
  • राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • Chhattisgarh Revenue Minister Tankaram Verma
  • रामा बिल्डर्स रायपुर
  • chhattisgarh assembly budget session 2025 second day
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा