रामगढ़ पहाड़ी की खासियत
रामगढ़ को खतरा हुआ तो बंद होगा कोयला खनन, मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी चेतावनी
Harrison Masih | Updated:
रामगढ़ कोयला खनन विवाद 2026
रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यदि कोयला खनन से रामगढ़ पहाड़ी या पुरातात्विक स्थलों को खतरा हुआ तो खनन तुरंत बंद करा दिया जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
ब्लास्टिंग से दरक रहा है रामगढ़
उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि जिस समय कोल ब्लॉक को मंजूरी मिली थी, उस समय टीएस सिंहदेव विधायक थे और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।
लेकिन मंत्री ने यह भी साफ किया कि रामगढ़ को किसी भी तरह का खतरा होने पर चाहे कोई भी कंपनी या एजेंसी हो, कोयला खनन बंद कराया जाएगा।
29-30 जून को होगा रामगढ़ महोत्सव
महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी, स्कूली प्रस्तुतियां, कवि सम्मेलन, शास्त्रीय नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। स्थानीय कलाकारों को मंच देने पर खास जोर रहेगा। आने वाले लोगों के लिए बस सेवा की भी व्यवस्था होगी।
रामगढ़ क्यों है इतना खास
महाकवि कालिदास की अमर रचना मेघदूतम की रचना-स्थली माना जाने वाला यह स्थल विश्व की सबसे प्राचीन शैल नाट्यशाला के रूप में प्रसिद्ध है।
रामगढ़ पर्वत की गोद में सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं हैं। इतिहासकार मानते हैं कि ये गुफाएं तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व यानी मौर्यकालीन युग की हैं।
रामगढ़ पहाड़ी
2000 साल पुरानी मूर्तियां भी हैं यहां
सीताबेंगरा गुफा में गुप्तकालीन ब्राह्मी लिपि के शिलालेख पाए जाते हैं जो भारतीय इतिहास और साहित्य के अमूल्य प्रमाण हैं।
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि यह स्थल आस्था, संस्कृति, नाट्य परंपरा और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
FAQ
- रामगढ़ पहाड़ी को लेकर विवाद क्या है?
रामगढ़ पहाड़ी के पास कोयला खनन में हो रही ब्लास्टिंग को लेकर चिंता जताई गई है। आशंका है कि इससे पहाड़ी में दरारें और लैंड स्लाइडिंग का खतरा बढ़ सकता है। इसी को लेकर खनन और ऐतिहासिक धरोहर संरक्षण पर चर्चा हो रही है। - रामगढ़ पर्वत का ऐतिहासिक महत्व क्या है?
रामगढ़ को महाकवि कालिदास की मेघदूतम की रचना-स्थली माना जाता है। यहां विश्व की सबसे प्राचीन शैल नाट्यशाला है। सीताबेंगरा और जोगीमारा गुफाएं यहां हैं जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व की बताई जाती हैं। - रामगढ़ कोयला खनन पर मंत्री राजेश अग्रवाल ने क्या कहा?
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि यदि कोयला खनन से रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को नुकसान पहुंचने का खतरा हुआ तो उत्खनन बंद करा दिया जाएगा, चाहे खनन किसी भी कंपनी या एजेंसी द्वारा किया जा रहा हो।
ये खबरें भी पढ़ें...
जिस रामगढ़ पहाड़ी पर राम रहे उस पर धमाके की आंच, अडानी का कोल ब्लॉक, बीजेपी करा रही जांच
छत्तीसगढ़ सरकार ने अडानी कंपनी को दी कोल परियोजना की मंजूरी, 7 लाख पेड़ों पर चलेगी आरी, टूटने की कगार पर रामगढ़ पहाड़
छत्तीसगढ़ कोयला खनन विवाद : सरगुजा में पुलिस-ग्रामीणों के बीच जोरदार पथराव, 25 जवान घायल
MPPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी सलाह: सिर्फ किताबों में न उलझें, दिमाग को भी दें आराम- डॉ. सत्यकांत त्रिवेदी
By Amresh Kushwaha
CG Top News : साय कैबिनेट के बड़े फैसले, 5 जिलों में IT की रेड; VIP सुरक्षा में फेरबदल, 10 मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की हड़ताल
By Umeshwari Baghel
एमपी में बैंकिंग मामलों पर न्याय का संकट! जबलपुर DRT में 13 महीने से जज नहीं, 29 हजार केस लंबित
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ में VIP सिक्योरिटी की नई लिस्ट जारी, केदार कश्यप को Z कैटेगरी, कौशल्या साय समेत 24 को Y+, कई नेताओं की सुरक्षा घटी तो कुछ की पूरी तरह खत्म
By VINAY VERMA
हाईकोर्ट ने दैनिक भास्कर के एमडी और नेशनल एडिटर से मांगा जवाब, पीड़िता की पहचान बताने वाले तथ्यों पर लगाई रोक
By Mukesh Sharma
खेतों का डिजिटल सर्वे कराने निजी कंपनी को दिया काम, 40 करोड़ खर्च, एप से रिकॉर्ड गायब, फिर से पटवारियों पर जिम्मेदारी
By VINAY VERMA
9 मांगों पर नर्सिंग ऑफिसर्स का सरकार से टकराव, 10 मेडिकल कॉलेजों में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, 21 नवंबर को CM घेराव की तैयारी
By VINAY VERMA