18 महीने पुराने शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम, वकील और डॉक्टर पर साजिश का आरोप

Harrison Masih | Jun 01, 2025, 14:47 IST
Share
Re postmortem 18 month old dead body lawyer doctor accused chattisgarh the sootr
Re postmortem 18 month old dead body lawyer doctor accused chattisgarh the sootr

बिलासपुर जिले में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की मौत को सर्पदंश का मामला बताकर फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी। इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए 18 महीने पहले दफन किए गए शव को बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने वाले युवक की मौत को सर्पदंश (सांप के काटने) का मामला बताकर फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी। अब इस पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए 18 महीने पहले दफन किए गए शव को बाहर निकालकर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया है।

ये खबर भी पढ़ें... अफसरों के संरक्षण में ठेकेदार... मनमाना वसूल रहे पार्किंग फीस

ये है मामला

यह मामला बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पोड़ी निवासी शिव कुमार घृतलहरे से जुड़ा है। शिव कुमार ने 12 नवंबर 2023 को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान 14 नवंबर को उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद, परिजनों को मुआवजा दिलाने के नाम पर बिलासपुर के एक वकील कामता साहू ने उन्हें यह कहकर गुमराह किया कि अगर मामला सर्पदंश का दिखाया जाए, तो सरकार की ओर से मुआवजा मिलेगा।

वकील और डॉक्टर की मिलीभगत

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वकील कामता साहू ने डॉक्टर प्रियंका सोनी की मदद से फर्जी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करवाई। रिपोर्ट में यह दिखाया गया कि शिव कुमार की मौत सांप के काटने से हुई है। इस झूठी रिपोर्ट के आधार पर सरकार से मुआवजे की मांग की जानी थी।

ये खबर भी पढ़ें... अजीब फैसला...फाइनल की परीक्षा शुरू नहीं, MBA काउंसिलिंग की तारीख तय

FIR और जांच की कार्रवाई

9 मई 2025 को इस मामले में बड़ा मोड़ तब आया, जब पुलिस ने डॉक्टर और वकील के खिलाफ झूठी जानकारी देकर फर्जी मामला दर्ज कराने के आरोप में FIR दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक विशेषज्ञ समिति गठित की, जिसने दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने की सिफारिश की।

शव को निकाला गया बाहर

सिफारिश के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक विशेषज्ञों की मौजूदगी में 18 महीने पहले दफनाए गए शिव कुमार के शव को बाहर निकाला गया। शव को सिम्स (SIMS) अस्पताल की मरच्यूरी भेजा गया, जहां उसका दोबारा पोस्टमॉर्टम किया गया।

हालांकि, लंबे समय तक दफन रहने के कारण शव पूरी तरह डिकंपोज हो चुका था, जिससे फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने यह आशंका जताई है कि अब मौत के कारणों की सटीक जानकारी मिल पाना बेहद मुश्किल होगा।

ये खबर भी पढ़ें... उत्तराखंड हादसे में भिलाई के युवक की मौत... केदारनाथ यात्रा पर गया था

साजिश में 5 लोग शामिल

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह एक सुनियोजित षड्यंत्र था, जिसमें वकील, डॉक्टर और मृतक के परिजन भी शामिल थे। इस फर्जीवाड़े का मकसद सरकारी मुआवजा हड़पना था। फिलहाल, वकील, डॉक्टर और परिजन समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह मामला छत्तीसगढ़ में बढ़ते फर्जीवाड़ों और मुआवजे के लिए किए जा रहे अपराधों की गंभीरता को उजागर करता है। जहां एक ओर न्याय व्यवस्था पर सवाल उठते हैं, वहीं दूसरी ओर यह भी स्पष्ट होता है कि किस तरह लालच और भ्रष्टाचार इंसान को अपराध की ओर धकेल सकते हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें... अनिमेष ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान... 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता

Postmortem | Dead body | Lawyer | Doctor | snakebite | bilaspur | chattisgarh | कब्र | छत्तीसगढ़

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर
  • Dead body
  • Doctor
  • डॉक्टर
  • शव
  • snakebite
  • सर्पदंश
  • Lawyer
  • वकील
  • chattisgarh
  • Postmortem
  • पोस्टमॉर्टम
  • कब्र
  • bilaspur
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती