रिटायर्ड पुलिसकर्मी निकला केवराडीह डकैती कांड का मास्टरमाइंड

Marut raj | Mar 31, 2025, 19:02 IST
Share
Retired policeman turned out to be the mastermind of Kevradih robbery case the sootr
Retired policeman turned out to be the mastermind of Kevradih robbery case the sootr

Retired policeman turned out to be the mastermind of Kevradih robbery case : केवराडीह डकैती कांड की पूरी साजिश रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रची थी। डकैतों ने किसान परिवार को निशाना बनाया था।

Retired policeman turned out to be the mastermind of Kevradih robbery case : केवराडीह डकैती कांड की पूरी साजिश रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने रची थी। दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 27 मार्च को 7 नकाबपोश डकैतों ने किसान परिवार पर पिस्टल और तलवार अड़ाकर 6 लाख की डकैती की। इस मामले में रिटायर्ड पुलिसकर्मी सहित 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।

ये खबर भी पढ़ें... 1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

किसान परिवार को बनाया निशाना

खरोरा थाना क्षेत्र में केवराडीह गांव आता है। किसान राधेलाल रहते हैं। घटना वाले दिन घर में उनकी पत्नी, मां, एक बेटी और बहू थी। यह सभी अलग-अलग कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब 7 आदमी आए। शोरगुल की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी उठ गए।

राधेलाल के अनुसार अचानक उनके कमरे में 2-3 लोग आ गए। हाथ में तलवार, बंदूक और चाकू लिए थे। गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वे लोग कहने लगे सभी चुप रहो, चुप रहो। चिल्लाना मत बोलकर तलवार से मारने लगे, जिसको हम लोगों ने हाथ अड़ाकर रोका।

ये खबर भी पढ़ें... कोंडागांव की महिलाएं छत्तीसगढ़ के लिए बनीं सुपर मॉडल,कमा रहीं मोटे पैसे


परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर बांधकर भागे

राधेलाल ने बताया कि डकैतों ने परिवार के सदस्यों के हाथ-पैर भी बांध दिए थे। इसके बाद डकैतों ने घर में रखे अलमारी से कैश और जेवर निकालकर एक बैग में रखकर वहां से भाग निकले। इसके बाद राधेश्याम ने करीब 3 बजे रात खरोरा पुलिस को सूचना दी थी।

ये खबर भी पढ़ें... 49 नक्सलियों ने जवानों के सामने झुकाया हथियार, 68 लाख का था इनाम

स्निफर डॉग की मद्द से हुआ खुलासा

किसान से सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम तथा रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया था। पड़ताल में डॉग स्क्वायड की जब मदद ली गई तो स्निफर डॉग राधेलाल के घर से निकलकर गांव के बाहर लाली डबरी तक जाकर लौटता रहा। उसके आगे बलौदा बाजार हाइवे सड़क जाती है। अनुमान लगाया गया कि डकैत इसी रास्ते से दूसरे जिले में भाग निकले होंगे।

ये खबर भी पढ़ें... बीएड और डीएलएड कोर्स के लिए प्रवेश शुरू, व्यापमं लेगी परीक्षा

इस पर बलौदा बाजार, बेमेतरा और अन्य जिलों को भी अलर्ट किया गया। आधा दर्जन संदेही बलौदाबाजार, बेमेतरा से हिरासत में लिए गए और उनसे हुई पूछताछ के बाद पूरी वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस शाम को पूरे मामले का खुलासा करेगी।



रायपुर डकैती केस | रायपुर डकैती केस खुलासा | raipur crime | Raipur Crime News | CG News | cg news hindi | cg news in hindi | cg news live | cg news live news | cg news today

Tags:
  • CG News
  • Raipur Crime News
  • raipur crime
  • cg news in hindi
  • cg news hindi
  • रायपुर डकैती केस
  • रायपुर डकैती केस खुलासा
  • cg news today
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा