लड़के को गोद में बिठाकर कार चला रही थी रशियन लड़की...पकड़ी गई

Kanak Durga Jha | Published:
Share
Russian girl was driving car with boy on her lap got caught raipur
Russian girl was driving car with boy on her lap got caught raipur

Russian Girl Arrested In Raipur : एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Russian Girl Arrested In Raipur : राजधानी रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो कार में एक युवक और एक रशियन युवती सवार थे जो बहुत ज्यादा शराब पीए हुए थे।

रशियन युवती के गोद में बैठा था युवक

बताया जा रहा है कि, हादसे के समय रशियन युवती कार चला रही थी और युवक युवती की गोद में बैठा था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही रशियन युवती ने सड़क पर ही जमकर हंगामा मचाया और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी झूमाझटकी की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इतना ही नहीं नशे में धुत रशियन युवती ने थाने पहुंचकर भी जमकर हंगामा मचाया।

ये खबर भी पढ़िए... Legends 90 : कल से शुरू होगा टूर्नामेंट, धवन, रैना और हरभजन खेलेंगे

तीन युवक गंभीर

कार के सामने लोक अभियोजक और सरकारी वकील लिखा हुआ है। वहीं, कार में मिले विजिटिंग कार्ड के आधार पर भावेश आचार्य आरोपी युवक का नाम सामने आया है। हादसे में एक्टिवा सवार तीनों युवक नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए है, जिन्हें मेकाहारा में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए... छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, चुनाव नहीं इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

घायलों के परिजनों के मुताबिक, तीनों युवक एक शादी हॉल से फोटोग्राफी का काम खत्म करके घर जा रहे थे, तभी सामने से आई तेज रफ्तार इंडिगो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना भयानक था कि, एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी रशियन युवती और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है।

ये खबर भी पढ़िए... IPS जीपी सिंह के डीजी बनने का रास्ता साफ, डीपीसी में लगी मुहर

FAQ

  1. रायपुर में हुए सड़क हादसे में किस वाहन ने एक्टिवा सवार युवकों को टक्कर मारी?
    रायपुर के वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार टाटा इंडिगो कार ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी।
  2. हादसे के समय कार कौन चला रहा था और उसके साथ कौन था?
    हादसे के समय कार एक रशियन युवती चला रही थी, और एक युवक उसकी गोद में बैठा था।
  3. हादसे में घायल हुए युवकों का क्या नाम है और उनकी हालत कैसी है?
    हादसे में नीलकमल साहू, ललित चंदेल और अरुण विश्वकर्मा घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये खबर भी पढ़िए... खराब सड़कों को लेकर जिसे हटाया गया था, उसे BJP सरकार ने बना दिया ENC

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • CG News
  • Road Accident
  • Car accident
  • chhattisgarh road accident
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • Russian Girl
  • रशियन गर्ल
  • Russian
  • cg news update
  • cg news today
  • cg road accident
  • रशियन
  • रशियन नागरिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर