कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान, नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश?

Krishna Kumar Sikander | Jun 09, 2025, 15:58 IST
Share
Sacrifice of Additional SP in Konta, Naxalite attack or well-planned conspiracy the sootr
Sacrifice of Additional SP in Konta, Naxalite attack or well-planned conspiracy the sootr

छत्तीसगढ़ के सूकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए एक भीषण आईईडी विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे बलिदान हो गए। यह घटना नक्सलियों का हमला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, यह सवाल अब जांच के केंद्र में है।

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हुए एक भीषण आईईडी विस्फोट में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे बलिदान हो गए। यह घटना नक्सलियों का हमला है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश, यह सवाल अब जांच के केंद्र में है। घटनास्थल पर मिले कुछ संदिग्ध सुरागों ने पुलिस की शंकाओं को और गहरा दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल

संदिग्ध परिस्थितियां और सवाल

कोंटा थाने के समीप वह स्थान, जहां रोजाना क्रेशर के लिए पत्थर तोड़ने वाली गाड़ियां खड़ी होती थीं, उस दिन खाली था। यह असामान्य बदलाव साजिश की ओर इशारा करता है। जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए पहले से आईईडी लगाए जाने की संभावना कम है। पुलिस का मानना है कि प्रेशर बम रात के समय लगाया गया। घटनास्थल पर मिले पैरों के निशान और अन्य आईईडी के अवशेष इस सिद्धांत को बल देते हैं। इस आधार पर क्रेशर ठेकेदार और जेसीबी चालक जांच के दायरे में हैं। पुलिस इन संदिग्धों से सघन पूछताछ की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें... CG News | फिर दहला बीजापुर! STF जवानों पर नक्सली हमला, सड़क पर 5 फीट का गड्ढा..!

वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा

एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे के बलिदान होने के बाद डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह भदौरिया ने फंदी गुड़ा के पास घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस और प्रशासन इस मामले की गहन जांच में जुटे हैं ताकि इस हमले के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए

उपमुख्यमंत्री ने जताया दुख

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस हमले पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "आकाश राव गिरपुंजे एक समर्पित और निष्ठावान अधिकारी थे, जिन्होंने नक्सलवाद के खिलाफ अथक संघर्ष किया। उनकी शहादत को छत्तीसगढ़ की जनता नमन करती है।" उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और चिकित्सा दल की तत्परता की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण से पहले नक्सली हमला, एक जवान शहीद

नक्सलियों को कड़ा जवाब देने का संकल्प

शर्मा ने कहा कि नक्सलियों की हताशा के कारण ऐसी कायराना हरकतें सामने आ रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।" यह घटना न केवल एक दुखद हानि है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करती है कि क्या यह केवल नक्सली हमला था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है। पुलिस की जांच से जल्द ही इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है।

कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान | नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश | छत्तीसगढ़ नक्सली हमला | Sacrifice of Additional SP in Konta | Naxalite attack or well-planned conspiracy

Tags:
  • नक्सली हमला
  • सुकमा
  • Sukma
  • छत्तीसगढ़ नक्सली हमला
  • कोंटा में एडिशनल एसपी का बलिदान
  • नक्सली हमला या सुनियोजित साजिश
  • Sacrifice of Additional SP in Konta
  • Naxalite attack or well-planned conspiracy
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं