नए साल पर छत्तीसगढ़ के IAS अधिकारियों को तोहफा, पदोन्नति आदेश जारी

VINAY VERMA | Dec 31, 2025, 18:05 IST
Share
22 ias officers promoted
22 ias officers promoted

छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नए साल में 22 आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है।

Raipur. छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने नए साल में 22 आईएएस अधिकारियों को न्यू ईयर गिफ्ट दिया है। सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों को पदोन्नत कर दिया है। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित डीपीसी यानि विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में इन अधिकारियों की पदोन्नति को अनुमोदन दिया था।

जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार शहला निगार को प्रमुख सचिव बनाया गया है। छह आईएएस अधिकारियों को सचिव, आठ को विशेष सचिव और पांच अधिकारियों को संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति देने का फैसला किया गया है।

शहला निगार बनी प्रमुख सचिव

वैसे तो राज्य में प्रमुख सचिव के आधा दर्जन से अधिक पद रिक्त हैं, लेकिन साल 2001 बैच में शहला निगार ही एकमात्र पात्र आईएएस अधिकारी थीं। वर्तमान में शहला निगार कृषि उत्पादन आयुक्त हैं, उन्हें प्रमुख सचिव कृषि विकास, मछली पालन, पशुधन विकास विकास, गन्ना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौप दिया है।

ये खबर भी पढ़ें...

22 IAS officers Promotion: नए साल पर छत्तीसगढ़ के 22 IAS अफसरों को साय सरकार का तोहफा

छत्तीसगढ़ में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई विभागों में बड़ा फेरबदल

5 आईएएस बने संयुक्त सचिव

वर्ष 2017 बैच के पांच आईएएस अधिकारीं आकाश छिकारा, रोहित व्यास, मयंक चतुर्वेदी, कुणाल दुदावत और चंद्रकांत वर्मा को संयुक्त सचिव के रुप में पदोन्नत किया गया है। इनमें से तीन अधिकारी अभी जशपुर, रायगढ़, कोरबा कलेक्टर के रुप में पोस्टेड हैं। इन्हें वर्तमान दायित्व पर ही रखा गया है लेकिन इन्हे मैट्रिक्स लेबल 12 पर नियुक्त करते हुए वेतनमान में लाभ दिया गया है।

6 आईएएस बने सचिव

साल 2010 बैच के आईएएस अधिकारियों का सचिव पद पर प्रमोशन ड्यू था। इस लिस्ट में जे.पी. मौर्या, कार्तिकेय गोयल, डॉ. सारांश मित्तर, पी.एस. एल्मा, रमेश शर्मा और धर्मेंश साहू शामिल हैं।

निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू भी 2010 बैच की हैं लेकिन निलंबन के कारण उनकी पदोन्नति नहीं हो सकी। अन्य के आदेश का इंतजार है।

ये खबर भी पढ़ें...

केंद्र सरकार में 17 आईएएस अधिकारियों की नियुक्ति, विवेक अग्रवाल संस्कृति मंत्रालय के सचिव बने

छत्तीसगढ़ के पांच आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

8 आईएएस बने विशेष सचिव

डीपीसी ने 2013 बैच के आठ आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर पदोन्नति दी है। जिनमें रायपुर, सरगुजा, बलरामपुर और खैरागढ़ के कलेक्टर शामिल हैं। इनके नाम हैं गौरव सिंह, अजीत वसंत, विनीत नंदनवार, इंद्रजीत चंद्रवाल, जगदीश सोनकर, राजेंद्र कटारा और पी.एस. धु्रव...। फिलहाल इनके आदेश भी जल्द जारी हो सकते हैं।

2 अधिकारी प्रतिनियुक्ति पर

2010 बैच के कार्तिकेय गोयल और 2013 बैच की नम्रता गांधी इन दिनों केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए इन्हें प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है। कार्तिकेय गोयल को सचिव और नम्रता गांधी को विशेष सचिव के रुप में प्रोफार्मा प्रमोशन दिया गया है।

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • छत्तीसगढ़
  • साय सरकार
  • 22 IAS officers Promotion
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज