छत्तीसगढ़ के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 घायल
Harrison Masih | Oct 08, 2025, 09:55 IST
sakti-rkm-power-plant-accident-lift-fall-3-workers-dead-7-injured the sootr
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बड़ा हादसा हुआ। आरकेएम पावर प्लांट में अचानक लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 7 घायल हैं। 40 मीटर की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट ने एक पल में सब कुछ बदल दिया।
Sakti. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। डभरा स्थित आरकेएम पावर प्लांट (RKM Power Plant Accident) में लिफ्ट अचानक गिर जाने से 3 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद प्लांट (RKM Power Plant Accident) परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को रायगढ़ के फॉर्टिस जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह आरकेएम पावर प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था। करीब 10 मजदूर लिफ्ट से पांचवें माले, यानी लगभग 75 मीटर की ऊंचाई पर जा रहे थे। जैसे ही लिफ्ट 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंची, अचानक उसका केबल टूट गया और लिफ्ट तेज रफ्तार से नीचे गिर गई। जोरदार धमाके की आवाज के साथ ही पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में चीख-पुकार गूंज उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
बबलू प्रसाद गुप्ता, राम सिंह, विजय सिंह, संजय कुमार, राम केश, रतन और बलराम।
इन सभी को फॉर्टिस जिंदल अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर (आईसीयू में) बताई जा रही है।
घटना के बाद आरकेएम पावर प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद स्टाफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। प्रशासन ने प्लांट प्रबंधन से हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और लिफ्ट के मेंटेनेंस, सुरक्षा इंतजामों और तकनीकी खामियों की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा लापरवाही का परिणाम था या तकनीकी खराबी का।
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस लिफ्ट का केबल टूटा, उसका उपयोग रोजाना मजदूरों को ऊंचाई पर ले जाने के लिए किया जाता था। अब यह जांच की जा रही है कि लिफ्ट की नियमित जांच और मेंटेनेंस किया गया था या नहीं। फिलहाल, प्रशासन ने प्लांट के उस हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... नरसिंहपुर के मैरिज गार्डन में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
हादसे के बाद मृत मजदूरों के परिवारों में कोहराम मच गया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। राज्य सरकार की ओर से भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया गया है।
रायपुर स्टील फैक्ट्री में बड़ा हादसा: 6 कर्मचारियों की मौत,कई घायल,बचाव अभियान जारी
कैसे हुआ हादसा
हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
मृतक और घायल मजदूरों की पहचान
- मृत मजदूरों के नाम:
- अंजनी कुमार
- मिश्रीलाल
- रविंद्र कुमार
गंभीर रूप से घायल मजदूर:
इन सभी को फॉर्टिस जिंदल अस्पताल, रायगढ़ में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत अभी भी गंभीर (आईसीयू में) बताई जा रही है।
हादसे के बाद हड़कंप
ये खबर भी पढ़ें... गुजरात की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, एमपी के 21 मजदूरों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
सक्ती पावर प्लांट हादसा: 3 पॉइंट्स में समझें मामला
|
प्रारंभिक जांच में क्या सामने आया
ये खबर भी पढ़ें... नरसिंहपुर के मैरिज गार्डन में करंट लगने से तीन मजदूरों की मौत, तीन घायल
परिवारों में मातम
FAQ
- आरकेएम पावर प्लांट हादसा कहाँ हुआ?
यह हादसा छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा क्षेत्र में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में हुआ, जहां मजदूरों को ले जा रही लिफ्ट अचानक गिर गई। - आरकेएम प्लांट हादसे में कितने मजदूरों की मौत और कितने घायल हुए?
इस दर्दनाक हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज रायगढ़ के फॉर्टिस जिंदल अस्पताल में चल रहा है। - आरकेएम प्लांट हादसे की वजह क्या है?
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लिफ्ट का केबल टूट जाने से यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA