एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए संजू का हुआ चयन, भारतीय टीम में शामिल

Kanak Durga Jha | Mar 02, 2025, 15:45 IST
Share
Sanju selected Asian Kabaddi Championship Indian team
Sanju selected Asian Kabaddi Championship Indian team

Asian Kabaddi Championship : सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का चयन एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जाने वाले भारतीय टीम में कर लिया गया है।

खेलो इंडिया के तहत बहतराई स्थित एक्सीलेंस सेंटर के खिलाड़ियों ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सीनियर महिला कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी का चयन एशियन कबड्डी चैंपियनशिप के लिए जाने वाले भारतीय टीम में कर लिया गया है। कोच दिल कुमार राठौर ने बताया कि वर्ष 2022-23 में तत्कालीन खेल संचालक श्वेता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बालिका आवासीय अकादमी में प्रवेश देने ट्रायल लिए गए। 2023-24 में पहली बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी शुरू हुई। इसमें संजू देवी के प्रदर्शन को देखते हुए प्रवेश दिया गया।

ये खबर भी पढ़िए...दिल्ली-महाराष्ट्र के युवकों ने छत्तीसगढ़ में बनाया रैकेट,ऐसे कर रहे ठगी

भारतीय टीम में संजू शामिल

इसके बाद से वे लगातार बेहतर प्रदर्शन करती आ रहीं हैं। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024-25 हरियाणा में संजू के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें 19 फरवरी से 1 मार्च तक जारी भारतीय दल के कैम्प में शामिल किया गया है। कैम्प में संजू के प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें ईरान की राजधानी तेहरान में दिनांक 4 से 9 मार्च तक होने वाली एशियन कबड्डी चैम्पियनशिप के लिए चयनित कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में 11,733 करोड़ रुपए का होगा निवेश,9000 लोगों को मिलेगी नौकरी

इस चैंपियनशिप में नेपाल, थाईलैंड, ईरान, इराक, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया जैसी टीमें भाग लेंगी। संजू के भारतीय टीम में चयन होने पर सचिव हिमशिखर गुप्ता, खेल संचालक तनुजा सलाम, सहायक संचालक ए. एक्का, खेल अधिकारी सुशील अमलेश, कोच जसविन्दर सिंह भाटिया, विकास पाल, राकेश टोप्पो, हरगुलशन सिंह, अरविंद गुप्ता सहित अन्य ने खुशी जताई है।

कोरबा के बेलाकछार की संजू ने किया कमाल

कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी मूलतः जिला कोरबा के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र के ग्राम बेलाकछार की रहने वाली हैं। कोरबा में कबड्डी क्लब का संचालन करने वाले अनुज प्रताप सिंह ने संजू की प्रतिभा को पहचाना और उसे अपने क्लब ज्योति क्लब दर्री में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया।

ये खबर भी पढ़िए...छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बड़ा विरोध प्रदर्शन, ED दफ्तर का करेंगे घेराव

ये उपलब्धियां हासिल कर चुकीं हैं संजू गौरेला-पेंडा मरवाही में 2023-24 में हुई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में संजू की टीम विजेता रही। हरियाणा में हुए सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2023-24 में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। ईस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी कबड्डी चैम्पियनशिप 2023-24 व 24-25 में टीम को कांस्य पदक दिलाया। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में क्वालीफाई हो गईं।

ये खबर भी पढ़िए...CG Breaking : बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा आएंगी छत्तीसगढ़

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • chhattisgarh news update
  • Chhattisgarh news today
  • chhattisgarh news hindi
  • एशियन कबड्डी चैंपियनशिप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई