मेडिकल कॉलेज भर्ती प्रक्रिया निरस्त... अब व्यापम के जरिए की जाएगी नियुक्ति
Harrison Masih | Sept 19, 2025, 18:34 IST
sarguja-medical-college-recruitment-cancelled ther sootr
राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज में तीन साल से लंबित तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। अब नई भर्ती व्यापम के माध्यम से होगी।
CG Medical recruitment Cancelled: राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव मेडिकल कॉलेज (Rajmata Devendra Kumari Medical College), अंबिकापुर में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर पिछले तीन साल से अटकी भर्ती प्रक्रिया को आखिरकार निरस्त कर दिया गया है। कॉलेज के डीन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब इन पदों पर भर्ती व्यापम के माध्यम से की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: युवाओं के लिए 23 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,175 पदों पर की जाएगी भर्ती
2022 में कांग्रेस सरकार के दौरान मेडिकल कॉलेज में स्टेनोग्राफर, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय, आया, स्वीपर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिले और संभाग के हजारों युवाओं ने इसमें आवेदन किया था। लेकिन विवादों और प्रक्रिया में देरी की वजह से यह भर्ती पूरी नहीं हो सकी।
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
2023 के विधानसभा चुनाव में सरकार बदलने के बाद इस भर्ती को आगे नहीं बढ़ाया गया। 23 अप्रैल 2025 को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में स्वशासी समिति की बैठक में पुरानी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने का फैसला हुआ। इसके बाद 18 सितंबर को मेडिकल कॉलेज के डीन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, अब तक एडमिशन शुरू नहीं
मेडिकल कॉलेज के डीन ने बताया कि अब नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और इस बार भर्ती व्यापम के माध्यम से आयोजित परीक्षा के जरिए पूरी की जाएगी। यह नियुक्तियां विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में खाली पड़े रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएंगी, जिससे कॉलेज की कार्यप्रणाली और सेवाओं में सुधार आएगा।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ B.Ed. और B.Sc.B.Ed. एडमिशन के लिए ऑनलाइन आबंटन प्रक्रिया शुरू
2022 में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग से 300 रुपए और एससी-एसटी वर्ग से 200 रुपए फीस ली गई थी। कई अभ्यर्थियों ने 2 से 3 पदों पर आवेदन किया था। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपए फीस जमा कराई गई थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि अभ्यर्थियों की जमा फीस वापस की जाएगी या नहीं। इस निर्णय से जहां एक ओर बेरोजगार युवाओं में निराशा है, वहीं नई भर्ती की संभावना से उम्मीदें भी जागी हैं।
ये खबर भी पढ़ें... CG Job News: युवाओं के लिए 23 सितंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन,175 पदों पर की जाएगी भर्ती
कांग्रेस शासनकाल में निकली थी भर्ती
ये खबर भी पढ़ें... मेडिकल एडमिशन नियम में NRI कोटा हटाने की याचिका खारिज, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
तीन साल बाद लिया गया निरस्तीकरण का फैसला
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर संकट, अब तक एडमिशन शुरू नहीं
व्यापम से होगी नई भर्ती
सरगुजा मेडिकल कॉलेज भर्ती निरस्त: 5 मुख्य बातें
|
फीस को लेकर संशय बरकरार
FAQ
- सरगुजा मेडिकल कॉलेज की भर्ती क्यों निरस्त की गई?
पुरानी भर्ती प्रक्रिया विवादों और देरी के कारण पूरी नहीं हो सकी थी। सरकार बदलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे निरस्त कर नई भर्ती व्यापम के माध्यम से कराने का फैसला किया। - अब सरगुजा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैसे होगी?
मेडिकल कॉलेज में तृतीय और चतुर्थ वर्ग के रिक्त पदों की भर्ती अब व्यापम (Vyapam) के जरिए परीक्षा आयोजित करके की जाएगी। - 2022 में जमा की गई आवेदन फीस का क्या होगा?
लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपए फीस के रूप में जमा हुई थी, लेकिन अभी तक इस फीस को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की ओर से नहीं लिया गया है।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA