SBI : भारतीय स्टेट बैंक मैनेजर से लूटपाट... मारपीट कर कैश ले गए बदमाश

Marut raj | Mar 15, 2025, 08:44 IST
Share
SBI bank manager robbed the sootr
SBI bank manager robbed the sootr

SBI bank manager robbed : एसबीआई बैंक के सर्विस मैनेजर से लूटपाट की वारदात सामने आई है। इसमें दो अज्ञात बदमाश सर्विस मैनेजर से लूटपाट कर फरार हो गए।

SBI bank manager robbed : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एसबीआई बैंक के सर्विस मैनेजर से लूटपाट की वारदात सामने आई है। इसमें दो अज्ञात बदमाश सर्विस मैनेजर से लूटपाट कर फरार हो गए। इसमें बैंक के मेन गेट और लॉकर की चाबी समेत अन्य दस्तावेज थे। इसके साथ ही आरोपी मैनेजर के पर्स में रखे कैश और एटीएम कार्ड भी ले भागे।

ये खबर भी पढ़ें... इस बार CGPSC में 110.65 अंक लाना जरुरी, जानिए कितना है कट ऑफ

घर जाते वक्त हुई वारदात

जानकारी के अनुसार सावित्री नगर काॅलोनी सुमन टोप्पो ( 37) भारतीय स्टेट बैंक कोतरा रोड में सर्विस मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। मंगलवार को काम खत्म होने के बाद रात करीब 9 बजे बैंक से सुमन टोप्पो एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर सावित्री नगर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा चौक से मेहर गली होते हुए सावित्री नगर जाने के दौरान नाला के आगे दो अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

ये खबर भी पढ़ें... इन सरकारी कर्मचारियों की बेरंग हुई होली, ड्यूटी के नहीं मिले पैसे

इसके बाद हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए जेब में रखे पर्स को लूट लिया। इसमें दो ATM कार्ड, दो क्रेडिट कार्ड, कार की RC कार्ड, आधार कार्ड, PAN कार्ड के साथ नगद 800 रुपए था। इसके अलावा साइड बैग जिसके अंदर बैंक के मेन गेट और लॉकर की चाबी और बैंक से संबंधित दस्तावेज थे, उसे भी ले लिया और घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

ये खबर भी पढ़ें... धान बेचने से होगा सरकार को आठ हजार करोड़ का नुकसान

घटना के बाद बैंक के सर्विस मैनेजर ने जूटमिल थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित सुमन टोप्पो ने बताया कि दोनों में से एक बदमाश दूसरे को सोहन नाम से बुला रहा था। साथ ही दूसरा बदमाश काले रंग की शर्ट पहने हुआ था। उसकी उम्र करीब 30-32 साल की होगी। सुमन ने बताया कि जब दोनों घटना को अंजाम दे रहे थे, तो बचाव के लिए उसने चिल्लाया तो आरोपी वहां से भाग गए।

ये खबर भी पढ़ें... थैली में भरकर मासूम को फेंका, बच्ची के शरीर को खा रही थी चीटियां

Tags:
  • CG News
  • Raigarh News
  • रायगढ़ न्यूज
  • State Bank of India
  • भारतीय स्टेट बैंक
  • raigarh news in hindi
  • रायगढ़ न्यूज इन हिंदी
  • cg news in hindi
  • SBI
  • cg news hindi
  • cg news today
  • State Bank Of India Fake Branch Chattisgarh
  • Chhattisgarh SBI Bank
  • cg news live news
  • cg news live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच