CG BREAKING : तेज स्पीड में भाग रही स्कॉर्पियो का टायर फटा, तीन की मौत

Marut raj | Dec 07, 2024, 08:20 IST
Share
Scorpio tyre burst Surajpur Ambikapur accident the sootr
Scorpio tyre burst Surajpur Ambikapur accident the sootr

स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। ये अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं, से देर रात लौटते समय चंदरपुर के पास स्कॉर्पियो का टायर फट गया।

छत्तीसगढ़ में भीषण रोड एक्सीडेंट का मामला सामने आया है। हादसे में वाहनों की आपस में टक्कर नहीं हुई, बल्कि एक तेज रफ्तार भाग रही स्कॉर्पियो टायर फटने से दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के NH- 43 की है।

PSC ऑफिस के प्यून की 2ND रैंक..जिस दफ्तर में थे चपरासी,अब उसी में अफसर

तेज आवाज के साथ फटा टायर

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। टायर फटने की वजह से स्कॉर्पियो का बैलेंस बिगड़ा और अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार सुबह करीब 3 बजे तेज आवाज सुनाई दी।

इसके बाद लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि चार लोग गाड़ी के पहिए के ऊपर थे, बाकि लोग अंदर स्कॉर्पियो में फंसे हुए थे। मौक पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला।

इसके बाद सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। हादसे में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस कैंप पर नक्सलियों का हमला, 3 जवान घायल.. कैंप में बीजापुर SP भी

रानू साहू को करोड़ों रुपए देने वाले द्विवेदी को ED ने किया गिरफ्तार

शादी समारोह से लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। ये अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहीं, से देर रात लौटते समय चंदरपुर के पास स्कॉर्पियो का टायर फट गया। इसकी वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और पलट गई।

हादसे में दो महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। वहहां से उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है।

नक्सली हमले में 1 जवान शहीद,BSF-DRG की टीम नक्सलियों के एंबुश में फंसी

FAQ

  1. सूरजपुर में हुए सड़क हादसे का कारण क्या था ?
    सूरजपुर के NH-43 पर सड़क हादसा स्कॉर्पियो के टायर फटने की वजह से हुआ। टायर फटने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई।
  2. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई और कितने घायल हुए ?
    हादसे में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें दो महिलाएं और एक युवक शामिल हैं। इसके अलावा दो लोग घायल हुए, जिनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है।
  3. दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो में सवार लोग कहां से लौट रहे थे ?
    स्कॉर्पियो में सवार लोग अंबिकापुर से मनेंद्रगढ़ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। लौटते समय चंदरपुर के पास यह हादसा हुआ।

Tags:
  • CG BREAKING
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा