SECL कर्मचारियों से मिलकर कबाड़ वाले ने खरीदा चोरी का सामान, 6 कर्मचारी निलंबित
Kanak Durga Jha | Aug 29, 2025, 15:13 IST
SECL Junk dealer bought stolen goods connivance employees 6 employees suspended
कोरबा में एक कबाड़ी वाला एसईसीएल (SECL) कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी का कबाड़ खरीदते हुए पकड़ा गया। मुड़ापार बाईपास पर तनवीर की दुकान है। पुलिस ने कबाड़ जब्त कर लिया है।
कोरबा में एक कबाड़ी वाला एसईसीएल (SECL) कर्मचारियों के साथ मिलकर चोरी का कबाड़ खरीदते हुए पकड़ा गया। मुड़ापार बाईपास पर तनवीर की दुकान है। पुलिस ने कबाड़ जब्त कर लिया है। वहीं इस मामले में एसईसीएल प्रबंधन ने 6 कर्मचारी को निलंबित कर दिया है।
यह पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। कबाड़ी वाले पर आरोप है कि वह SECL के कुसमुंडा, ढेलवाडीह, गेवरा, रजगामार जैसे क्षेत्रों से आने वाली SECL की गाड़ियों से लोहे के प्लेट, स्क्रैप और एंगल जैसे चोरी के सामान खरीदा और बाद में उसे राताखार स्थित एक बड़े कबाड़ी व्यापारी को बेच देता।
हाल ही में वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गाड़ी मुड़ापार स्थित कबाड़ दुकान के बाहर खड़ी है, जिसमें चार लोग लोहा बेचते नजर आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान इन लोगों ने खुद को पहली बार आने वाला बताया, लेकिन वीडियो और रजिस्टर एंट्री में उनकी मौजूदगी दर्ज है, जिससे मामला संदिग्ध बन गया।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने वीडियो के आधार पर कबाड़ दुकान में छापा मारा। हालांकि, संचालक तनवीर ने SECL कर्मचारियों से सामान खरीदे जाने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने दुकान से मोटर सहित अन्य कबाड़ जब्त कर कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है।
इस पूरे मामले पर SECL के पीआरओ डॉ. सनीश चंद्र ने कहा कि क्षेत्रीय वर्कशॉप में सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं, ताकि कोई भी अनधिकृत सामग्री बाहर न जा सके। फिर भी इस घटना की नियमानुसार जांच की गई और दोषियों पर कार्रवाई की गई।
चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई है। कबाड़ जब्त कर मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि इससे पहले भी मानिकपुर चौकी पुलिस ने इसी कबाड़ दुकान से चोरी की बाइक बरामद की थी और कबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की थी। बावजूद इसके अवैध कारोबार जारी था।
CG News | cg news update | cg news today | korba news in hindi | Korba News
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
यह पूरा मामला मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। कबाड़ी वाले पर आरोप है कि वह SECL के कुसमुंडा, ढेलवाडीह, गेवरा, रजगामार जैसे क्षेत्रों से आने वाली SECL की गाड़ियों से लोहे के प्लेट, स्क्रैप और एंगल जैसे चोरी के सामान खरीदा और बाद में उसे राताखार स्थित एक बड़े कबाड़ी व्यापारी को बेच देता।
वायरल वीडियो ने खोली पोल
पुलिस ने मारा छापा, जब्त हुआ कबाड़
SECL प्रबंधन ने जताई सख्ती
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
CG News | cg news update | cg news today | korba news in hindi | Korba News
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari