ASP आकाश राव केस की जांच करेगी SIA, नक्सली हमले की गहराई से होगी पड़ताल

Harrison Masih | Jun 13, 2025, 16:48 IST
Share
SIA will investigate ASP Akash Rao case Naxalite attack sukma chasttisgarh the sootr
SIA will investigate ASP Akash Rao case Naxalite attack sukma chasttisgarh the sootr

9 जून को कोंटा डिविजन के डोंड्रा गांव में हुए IED विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव की शहादत की जांच अब स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी।

9 जून को कोंटा डिविजन के डोंड्रा गांव में हुए IED विस्फोट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव की शहादत की जांच अब स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) करेगी। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस संवेदनशील मामले की तह तक पहुंचने और दोषियों को पकड़ने की जिम्मेदारी अब SIA के कंधों पर है।

ये खबर भी पढ़ें... ढाबे की आड़ में ड्रग्स की तस्करी: पति-पत्नी गिरफ्तार, 1.5 करोड़ की संपत्ति जब्त

ASP की शहादत और SDOP-TI घायल

इस दर्दनाक घटना में ASP आकाश राव गंभीर रूप से घायल हो गए थे, और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं SDOP भानुप्रताप चंद्राकर और टीआई सोनल ग्वाला गंभीर रूप से घायल हुए हैं और रायपुर में उनका इलाज जारी है।

हादसे से पहले नक्सलियों ने बिछाया था जाल

जांच में सामने आया है कि नक्सलियों ने 8 जून की रात डोंड्रा गांव की एक खदान में जेसीबी और अन्य मशीनों को आग के हवाले किया था। इसके बाद वहीं पास में जमीन के दो फीट नीचे प्रेशर IED बिछाया गया था। 9 जून की सुबह जब पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और वापस लौट रही थी, तब यह विस्फोट हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... सुकमा में नक्सली हमला : IED ब्लास्ट में कोंटा ASP आकाश राव बलिदान, TI और SDOP घायल

SIA की जांच टीम रवाना होगी सुकमा

डीजीपी अरुण देव गौतम और SIA डायरेक्टर अंकित गर्ग के निर्देश पर एसपी नीरज चंद्राकर इस केस की अगुवाई करेंगे। उनके साथ एक ASP, TI, और SI समेत कुल 6 अफसरों की टीम बनाई गई है। टीम जल्द ही सुकमा पहुंचकर घटनास्थल से सबूत जुटाएगी और IED लगाने वाले नक्सलियों की गिरफ्तारी की कोशिश करेगी।

SIA को मिला NAFIS एक्सेस

SIA को जांच के लिए नेशनल ऑटोमैटिक फिंगरप्रिंट आइडेंटिटी सिस्टम (NAFIS) का एक्सेस भी मिलेगा, जिससे अपराधियों की पहचान और ट्रैकिंग में मदद मिलेगी। यह सिस्टम NCRB द्वारा संचालित है और इसमें देशभर के अपराधियों के फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड अपलोड हैं।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : साय सरकार की बड़ी उपलब्धि, 29 नक्सली मारे गए

क्या है SIA?

छत्तीसगढ़ में SIA का गठन वर्ष 2023 में हुआ था। यह एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की तर्ज पर काम करती है और राज्य में नक्सलवाद, धर्मांतरण और गौ तस्करी जैसे मामलों की विशेष जांच करती है। SIA पूरी तरह स्वतंत्र है और बिना स्थानीय थाना प्रभारी या SP को सूचित किए किसी भी जिले में कार्रवाई कर सकती है।

पुलिस की कार्रवाई और संदेश

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि इस हमले के पीछे जो भी दोषी होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। यह कार्रवाई न केवल एक बहादुर अफसर को श्रद्धांजलि है, बल्कि नक्सलियों को स्पष्ट संदेश भी है कि राज्य सरकार और पुलिस बल उनके खिलाफ हर स्तर पर तैयार है। यह मामला न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए संवेदनशील है, और ASP की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला : एक छोटी-सी हिंट से जवानों ने कर दी नक्सलियों पर सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

शहीद ASP आकाश राव गिरिपूंजे | ASP आकाश केस की जांच करेगी SIA | छत्तीसगढ़ सुकमा नक्सली मुठभेड़ | SIA Investigation | ASP Akash Rao | Sukma

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • छत्तीसगढ़ सुकमा नक्सली मुठभेड़
  • Sukma
  • ASP Akash Rao
  • शहीद ASP आकाश राव गिरिपूंजे
  • ASP आकाश केस की जांच करेगी SIA
  • SIA Investigation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा