सिंहासन छत्तीसी : एक तरफ सीएम नाराज तो दूसरी तरफ सांसद परेशान
Arun Tiwari | Jul 07, 2024, 12:32 IST
सिंहासन छत्तीसी
अब सरकार ने प्रशासन की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। सरकार और प्रशासनिक गलियारे की ऐसी ही अनदेखी, अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का विशेष साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी...
रायपुर। एक तरफ सीएम गुस्से में हैं तो दूसरी तरफ सांसद नाराज। आखिर प्रदेश में ये क्या हो रहा है जो नेताजी को परेशान कर रहा है। प्रशासन के रवैये ने इनको नाराज कर रखा है। अब सरकार ने प्रशासन की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। यानी अब सीएम चाबुक चलाने जा रहे हैं। सरकार और प्रशासनिक गलियारे की ऐसी ही अनदेखी, अनसुनी खबरों के लिए पढ़िए द सूत्र का विशेष साप्ताहिक कॉलम सिंहासन छत्तीसी।
जब से जनदर्शन शुरु हुआ है तब से सीएम के तेवर कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं। दरअसल सीएम नाराज हैं। जनदर्शन में नौकरशाही की कलई तो खुल ही रही है अपनी ही पार्टी के विधायकों और जनप्रतिनिधियों का रवैया भी सामने आ रहा है। सीएम ने अफसरों को बुलाकर पूछा कि जब राशन कार्ड बनाने जैसे छोटे छोटे कामों के लिए लोग मेरे पास आ रहे हैं तो आप लोग क्या कर रहे हैं। सीएम ने कह दिया है कि जिस जिले के लोग छोटी छोटी शिकायतें लेकर उनके पास आएंगे उस जिले के कलेक्टर की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम के ये तेवर देखकर अफसर सकते में हैं। वहीं विधायकों से भी कह दिया है कि जनता के प्रति यदि उन्होंने अपना रवैया नहीं बदला तो वे दोबारा विधायक नहीं बन पाएंगे।
साय कैबिनेट का विस्तार है कि हो ही नहीं रहा। चर्चा सांय सांय चल रही है लेकिन विस्तार नहीं हो रहा। ऐसा माना जा रहा था कि जुलाई के पहले सप्ताह में कैबिनेट विस्तार होगा, लेकिन पहला सप्ताह भी निकल गया और इसकी सुगबुगाहट भी बंद हो गई। कैबिनेट विस्तार ने कई दावेदार विधायकों का बीपी बढ़ा दिया है। वे बीपी की गोलियां खा रहे हैं। सीएम हैं कि मुस्कुराकर कर कैबिनेट विस्तार की हवा निकाल देते हैं। अब चर्चा है कि सीएम ने कैबिनेट विस्तार फिलहाल टाल दिया है। विधानसभा सत्र वैसे भी पांच दिन का है तो निकल ही जाएगा। यानी अब फुर्सत में ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।
इन दिनों आईएएस अफसरों पर काम का बोझ कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। ये अफसर हैं एचओडी यानी डायरेक्टर लेवल के हेड ऑफ डिपार्टमेंट। सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा विभागीय प्रमुख पर ही होता है। सेक्रेटरी तो पॉलिसी बना देते हैँ लेकिन उनको अमलीजामा पहनाने का काम एचओडी का ही होता है। इसे अधिकारियों की कमी कहें या फिर सक्षम अधिकारी का न होना माना जाए, वजह कुछ भी हो लेकिन एचओडी काम के बोझ तले दबे हुए हैं। खुसफुसाहट ये भी है कि जब से सीएम ने अपनी मॉनीटरिंग बढ़ाई है तब से इन पर कुछ ज्यादा ही दबाव बढ़ गया है।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![arun tiwari]()
ये क्या दिखा रहा है जनदर्शन
सांसदजी को गुस्सा भी आता है
कांग्रेस के सबसे बड़े नेता को हराकर चर्चा में आए सांसद जी इन दिनों बहुत गुस्से में हैं। संसद में खरा-खरा बोलने सांसद जी की पूछ परख उनके ही इलाके में नहीं हो रही है। दरअसल, हुआ यूं कि उनके संसदीय क्षेत्र में एक थाने का लोकार्पण हुआ, सांसदजी को नहीं बुलाया गया। एक आईजी ऑफिस का फीता काटा गया, निमंत्रण पत्र में सांसद का नाम ही नहीं था। अब सांसदजी को गुस्सा कैसे नहीं आएगा। सांसद का गुस्सा सीएम हाउस तक पहुंच गया है। सीएम ने प्रशासन को सख्त लहजे में कह दिया है कि प्रोटोकॉल का पालन नहीं हुआ तो ठीक नहीं होगा। लोग कह रहे हैं कि शांत रहने वाले सांसदजी को गुस्सा भी आता है।
मंत्रिमंडल विस्तार बढ़ा रहा बीपी
ये बेचारे काम के बोझ के मारे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
arun tiwari
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By