गजब की चोरी... महिलाओं की साड़ी-ब्लाउज चुराकर छिपके करता था ऐसी हरकतें

Kanak Durga Jha | Oct 20, 2024, 13:58 IST
Share
steal women sarees-blouses such things secretly jashpur
steal women sarees-blouses such things secretly jashpur

Jashpur Crime News : महिलाओं के कपड़े चुराने वाला एक अजीबो-गरीब चोर पकड़ा गया है, जो महिलाओं की साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज चुराकर पहनता और नाचता था।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गजब का मामला सामने आया है। महिलाओं के कपड़े चुराने वाला एक अजीबो-गरीब चोर पकड़ा गया है, जो महिलाओं की साड़ी, पेटीकोट और ब्लाउज चुराकर पहनता और नाचता था। आरोपी का कहना है कि उसे ऐसा करने में मजा आता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

अब थाने के अंदर TI की पिटाई, कल SDM को दौड़ा-दौड़कर पीटा था

4 साल से कर रहा था कपड़ों की चोरी

गिरफ्तार आरोपी इमिल तिर्की पिछले 4 साल से विभिन्न गांवों में महिलाओं के कपड़े चोरी कर रहा था। जब भी महिलाएं अपने कपड़े धोकर सूखने के लिए बाहर टांगतीं, कपड़े गायब हो जाते। बार-बार ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आखिरकार इमिल को पकड़ लिया।

कृषि अधिकारी के घर से भी चुराई साड़ियां

मामला तब खुला जब रानी कोम्बो गांव के कृषि अधिकारी सलिल कुजूर के घर से 7 साड़ियां चोरी हो गईं। सलिल कुजूर ने 18 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर को वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए बाहर गए थे। जब वापस लौटे, तो घर का दरवाजा टूटा हुआ मिला और अलमारी में रखी 7 साड़ियां गायब थीं। बाकी सामान ज्यों का त्यों था।

गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, तड़पकर मौत

कपड़े पहनकर नाचता था चोर

पूछताछ में इमिल तिर्की ने खुलासा किया कि वह गांव-गांव जाकर सूख रहे महिलाओं के कपड़े, साड़ियां, पेटीकोट और ब्लाउज चुराता था और उन्हें पहनकर नाचता था। उसे ऐसा करने में बेहद आनंद आता था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद कई चोरी किए हुए कपड़े बरामद किए हैं।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बगीचा एसडीओपी निमिषा पांडेय ने बताया कि आरोपी कई सालों से चोरी कर रहा था, लेकिन किसी ने पहले कभी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नशे में टल्ली हो गए 'सर जी', एक क्लास पढ़ाने के बाद जमकर पी शराब, बच्चों के साथ करने लगा ऐसी हरकतें...

CEO के सरकारी आवास पर ED की रेड, सस्पेंड IAS रानू साहू से मिल रही लिंक

Tags:
  • CG News
  • छत्तीसगढ़
  • Jashpur News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • jashpur news in hindi
  • cg crime news
  • cg news update
  • crime news today
  • cg news today
  • Chhattisgarh Jashpur News
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा