लड़की के फोन पर आए उसके ही न्यूड फोटो, धमकी भी- दोस्त का लोन चुकाओ नहीं तो…

Deeksha Nandini Mehra | Published:
Share
photo viral
Student Nude Photo Viral Threat

व्हाट्स ऐप पर धमकी देने वाले आरोपी ने छात्रा की न्यूड फोटो के साथ उसके अन्य दोस्त और टीचर की भी न्यूड फोटो सेंड कर उन्हें इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी है...

Student Nude Photo Viral Threat : पीएचडी करने वाली छात्रा को व्हाट्स ऐप पर अनजान नंबर से उसकी एडिटेड न्यूड फोटो रिसीव हुई। फोटो के साथ एक मैसेज भी था, जिसमें लिखा था कि अगर तम्हारे दोस्त ने लोन की किश्त नहीं भरी तो तम्हारे ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो जाएंगी। ये धमकी भरा मैसेज एक प्राइवेट संस्था के कर्मचारी का था, जिसे लोन वसूलने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। छात्रा ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की।

ये है पूरा मामला


दरअसल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने वाली छात्रा के सहपाठी ने कुछ समय पहले एक प्राइवेट संस्था से लोन लिया था। पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसका दोस्त लोन की किश्त नहीं भर रहा है इसकी वजह से किश्त वसूलने वाला कर्मचारी उसके न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी दें रहा है। पीड़िता ने बताया कि लोन कंपनी के कर्मचारी ने उसको एडिटेड फोटो भेजकर बोला कि अपने दोस्त को लोन पेमेंट करने के लिए बोलो, वरना तेरी फोटो वायरल कर दूंगा।

लोन देने से पहले संस्था में सहपाठी की गारंटी की तौर पर पीएचडी करने वाली छात्रा, टीचर्स और अन्य दोस्तों के नंबर और आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा की थी। उन जाकारियों का उपयोग कर आरोपी पीड़िता को धमकाया रहा है।

ये खबर पढ़िए.. बजरंग दल नेता और युवती की लाश मिली, विरोध में रोड पर जलाई गाड़ियां

पहले कॉल, फिर मैसेज में धमकी


यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह यूनिवर्सिटी में PhD कर रही है। रविवार की सुबह उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से वाट्सऐप कॉल आया, जिसे उसने रिसीव नहीं किया। इसके बाद आरोपी ने वॉट्सऐप पर उस नंबर से मैसेज किया, जिसमें न्यूड एडिटेड फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी दी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

ये खबर पढ़िए.. अब 50 हजार से कम के सामान में नहीं लगेगा E-Way Bill, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

दोस्तों और टीचर के फोटो भी हो जाएंगे वायरल


छात्रा ने पुलिस को बताया कि लोन वसूली करने वाले युवक ने टीचर और दोस्तों की भी फोटो होने की बात कही है। उसने टीचर और दोस्तों के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी है। आरोपी के पास युवती के टीचर और अन्य दोस्तों की भी जानकारी है। छात्रा के मोबाइल पर आरोपी ने पहले न्यूड फोटो भेजी और उसके नाम का जिक्र करते हुए कहा कि तुम्हारे दोस्त और टीचर का नंबर, फोटो और आधार कार्ड भी मेरे पास है। तम्हारे साथ उनकी फोटो वायरल हो जाएगी।

व्हाट्स ऐप पर धमकी

thesootr links




सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • न्यूड फोटो वायरल
  • Nude Photo Viral Threat
  • लोन की किश्त
  • व्हाट्स ऐप पर धमकी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर