ऐसे अभ्यर्थी नहीं देख सकते पुलिस बनने का सपना, CGPSC ने रखी ये शर्तें

Kanak Durga Jha | Updated:
Share
Such candidates cannot become police CGPSC conditions
Such candidates cannot become police CGPSC conditions

CGPSC Vacancy In Police Department : छत्तीसगढ़ गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर सहित 341 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

CGPSC Vacancy In Police Department : छत्तीसगढ़ गृह विभाग में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर सहित 341 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार भर्ती छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के माध्यम से की जा रही है, जो पहली बार हो रहा है। आवेदन प्रक्रिया बुधवार, 23 अक्टूबर से शुरू होकर 11 नवंबर तक चलेगी।


इन पदों पर होगी भर्ती


सब-इंस्पेक्टर (एसआई): 278 पद
सूबेदार: 19 पद
एसआई (विशेष शाखा): 11 पद
प्लाटून कमांडर: 14 पद
एसआई (अंगुल-चिन्ह): 4 पद
एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज): 1 पद
एसआई (कंप्यूटर): 5 पद
एसआई (साइबर क्राइम): 9 पद

CGPSC ने इस विभाग के 341 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई


शैक्षणिक योग्यता


सूबेदार, एसआई, एसआई (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर: स्नातक
एसआई (अंगुल-चिन्ह), एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज): गणित, भौतिकी, रसायन के साथ बीएससी या समकक्ष
एसआई (कंप्यूटर), एसआई (साइबर क्राइम): बीसीए, बीएससी कंप्यूटर या समकक्ष


शारीरिक मापदंड


पुरुषों के लिए ऊंचाई: 168 सेमी, महिलाओं के लिए: 153 सेमी
सीना (पुरुष): बिना फुलाए 81 सेमी, फुलाने पर 86 सेमी

छत्तीसगढ़ में ऐनवक्त पर क्यों टाल दिए PSC 2023 के इंटरव्यू, जानें वजह


ये है चयन प्रक्रिया


शारीरिक माप: अभ्यर्थियों की ऊंचाई और सीना मापा जाएगा, और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
प्रारंभिक लिखित परीक्षा: 300 अंकों की परीक्षा, जिसमें 2 घंटे का समय मिलेगा।
मुख्य लिखित परीक्षा: प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना जाएगा।




आंखों की दृष्टि के लिए मापदंड


अभ्यर्थी की एक आंख से 6/6 और दूसरी से 6/9 की दृष्टि होनी चाहिए। मुख्य रंगों का भेद करने में सक्षम होना आवश्यक है। इसके साथ ही नॉक-नी और फ्लैट फुट जैसी कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

CGPSC ने इस विभाग के 341 पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

CGPSC में 242 पदों पर निकली भर्ती,आ ही गई इंटरव्यू की तारीख



ये है उम्र सीमा


न्यूनतम आयु: 21 वर्ष

अधिकतम आयु: 28 वर्ष सरकार द्वारा दी गई 5 साल की छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष कर दी गई है। आरक्षित वर्ग के लिए भी आयु में छूट का प्रावधान है। आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के आधार पर होगी। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन 23 अक्टूबर से 11 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।

Tags:
  • CGPSC
  • पुलिस भर्ती
  • पुलिस भर्ती परीक्षा
  • govt job
  • Cg Govt Jobs 2024
  • पुलिस भर्ती फिजिकल
  • Chhattisgarh Govt Job Vacancy
  • CGPSC Exam
  • CGPSC Job Recruitment
  • CGPSC Vacancy In Police Department
  • CGPSC Vacancy
जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

By Mukesh Sharma

जमानत के बाद भी आजादी नहीं मिली, तो कोर्ट ने माना जेल, राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था

By Arohi Raj

CEC ज्ञानेश कुमार के साथ फोटो विवाद पर घिरे कांग्रेस विधायक अजय सिंह, बोले- मैं पहचानता नहीं था
एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण

By Sanjay Gupta

एमपी के डीजीपी कैलाश मकवाना की विदाई परेड के लिए गया पुलिस बल लौटाया, जानें क्या है कारण
नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता

By Mukesh Sharma

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बोनस अंकों पर हाईकोर्ट सख्त, 8 विशेषज्ञ तय करेंगे अभ्यर्थियों की पात्रता
MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम

By Sanjay Gupta

MPPSC ने राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा और विशेष परीक्षा का पैटर्न-सिलेबस किया जारी, यह रहेंगे नियम
दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर

By Jageshwar Prasad

दलबदल कानून नहीं होने से राजस्थान की पंचायतों में बढ़ी जोड़-तोड़, 81 समितियों में निर्दलीय, RLP और BAP बने किंगमेकर
पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव

By Ashish Bhardwaj

पत्नी को जिला प्रमुख नहीं बनवा पाए तो पति ने मांगी माफी, 13 साल की नौकरी छोड़कर लड़ा था चुनाव