स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से लूट... नाबालिग लड़कों ने सुनसान जगह बुलाया

Kanak Durga Jha | Mar 31, 2025, 13:42 IST
Share
Swiggy delivery boy robbed Minor boys called deserted place bhilai the sootr
Swiggy delivery boy robbed Minor boys called deserted place bhilai the sootr

भिलाई में तीन नाबालिग लड़कों ने स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। सुनसान जगह बुलाकर डिलीवरी ब्वॉय के 1900 रुपए लूटकर भाग गए।

भिलाई में तीन नाबालिग लड़कों ने स्विगी के डिलीवरी ब्वॉय से लूट की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों ने पहले स्विगी में खाने ऑर्डर दिया, उसके बाद सुनसान जगह बुलाकर डिलीवरी ब्वॉय के 1900 रुपए लूटकर भाग गए।

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि दुर्गा नगर जुनवानी निवासी रोशन कुमार स्विगी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसने जामुल थाने में उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि 28 मार्च 2025 की रात 1.17 बजे घासीदास नगर जामुल निवासी एक युवक ने खाने का ऑर्डर किया था।

यह खबर भी पढ़ें....जेल में हो रही संस्कृत की पढ़ाई ,मंत्र और श्लोक सीख रहे हैं बंदी

रोशन ऑर्डर लेकर घासीदास नगर पहुंचा था। उसी समय 5 लड़के आए और हमने ऑर्डर किया है कहते हुए उसकी बाइक की चाबी निकालने लगे। जब रोशन ने उनका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और उसकी जेब से 1900 रुपए और आधार कार्ड लूट लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ऑर्डर करने वाले लड़के के जरिए की गई पूछताछ

पुलिस ने मामले की जांच के दौरान स्विगी में ऑर्डर करने वाले लड़के को पकड़ा और उससे पूछताछ की। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना और हुलिया के आधार पर संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ की गई।

यह खबर भी पढ़ें....weather alert ... रायपुर सबसे गर्म, 2 से बन रहा आंधी-बारिश का सिस्टम

पूछताछ में आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के पास से लूट की रकम, आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त कर लिया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पहले भी चोरी के प्रकरण में पकड़ चुकी है पुलिस

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी 16-17 साल के बीच के हैं। वो लोग आदतन नशा करने वाले हैं। उनके खिलाफ इससे पहले भी चोरी और अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस उन्हें कई बार समझाईश भी दे चुकी है, लेकिन फिर से गैरकानूनी कार्य करने लग जा रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें....

1 अप्रैल से सस्ती मिलेगी शराब , इस बड़ी शराब कंपनी के पव्वा पर लगा बैन

MCB में बेलगाम अवैध खनन, प्रशासन की लापरवाही से गई दो जानें

Bhilai News | Durg-Bhilai News | chhatisgarh durg bhilai news | crime news | chhattisgarh crime news | cg crime news | Crime news The sootr | crime news today

Tags:
  • Bhilai News
  • Durg-Bhilai News
  • crime news
  • Crime news The sootr
  • chhattisgarh crime news
  • cg crime news
  • chhatisgarh durg bhilai news
  • crime news today
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं