तांत्रिक केके श्रीवास्तव ने हवाला के जरिए ऑस्ट्रेलिया-चीन में किया निवेश, 441 करोड़ का लेन-देन

VINAY VERMA | Nov 29, 2025, 18:30 IST
Share
tantrik-kk-srivastava-money-laundering-smart-city-scam
tantrik-kk-srivastava-money-laundering-smart-city-scam

ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। चार्जश्ीट में पुलिस का दावा है कि केके ने हवाला के जरिए चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों का निवेश किया है।

Raipur. ठेका दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले तांत्रिक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। चार्जशीट में पुलिस का दावा है कि केके ने हवाला के जरिए चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों का निवेश किया है। इसमें उसका बेटा कंचन भी शामिल है। पुलिस को दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव यह सारा खेल पिछली सरकार में किया था। इसके लिए उसने सरकार के कई बड़े नेताओं से संबंध बनाए थे। उसने नोएडा की रावत एसोसिएट कंपनी के मालिक अर्जुन सिंह को स्मार्ट सिटी के तहत 500 करोड़ के ठेके दिलाने का झांसा दिया और उनसे 15 करोड़ रुपए ले लिए।

ये खबर भी पढ़ें... तांत्रिक केके श्रीवास्तव से SIT करेगी पूछताछ... खाते में मिला 300 करोड़ का लेनदेन

5 खातों में डलवाए थे 15 करोड़ रुपए

अर्जुन सिंह ने ठेका मिलने की उम्मीद में कंचन और केके को 5 खातों में 15 करोड़ रुपए भेजे। पिता-पुत्र लगातार अर्जुन से संपर्क में थे, और उन्हें वाट्सएप पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े फर्जी दस्तावेज भेजते रहे, जिससे अर्जुन को भरोसा हो गया कि वह काम दिला देंग। लेकिन काम नहीं होने के बाद पिता-पुत्र ने कारोबारी अर्जुन को कुछ पैसे वापस किए लेकिन बाकी के लिए टालमटोल करने लगे। जिसके बाद अर्जुन ने दोनों के खिलाफ शिकायत कर दी।

ये खबर भी पढ़ें... केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस: भूपेश बघेल के करीबी श्रीवास्तव पर हवाला, मनी लॉड्रिंग का केस दर्ज

ऐसे समझें पूरा मामला

तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले कृष्ण कुमार श्रीवास्तव ने चीन और ऑस्ट्रेलिया में करोड़ों का निवेश किया था; उसके बेटे कंचन की भी इसमें भूमिका मिली।

बैंक खातों की जांच में पिता-पुत्र के खातों से ₹441 करोड़ का लेन-देन सामने आया है।

नोएडा के कारोबारी अर्जुन सिंह से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में ₹500 करोड़ का ठेका दिलाने का झांसा देकर ₹15 करोड़ अलग-अलग 5 खातों में मंगवाए गए।

FIR दर्ज होने के बाद दोनों नागपुर और फिर दिल्ली भाग गए, जिसमें युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे की मदद का आरोप है; बाद में केके को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव सट्टा बुक से जुड़े एंगल शामिल हैं; ED और CBI मामले की जांच कर रहे हैं,अब तक 120 से अधिक लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... केके श्रीवास्तव गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू ने भोपाल से पकड़ा

एफआईआर के बाद से थे फरार

एफआईआर के बाद से केके श्रीवास्तव और उसका बेटा कंचन कार से नागपुर और उसके बाद दिल्ली भाग गए। इसमें युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे ने सहायता की थी। लगभग महीने तक वहां छिपे रहने के बाद केके भोपाल आया और शिंदे रायपुर लौट गया। लंबी जांच के बाद पुलिस ने 24 जून को केके को भोपाल से गिरफ्तार किया है।

सीबीआई और ईडी करेगी जांच

पुलिस न चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव सट्टा बुक का जिक्र किया है। ईडी ने मामले में जांच शुरू कर दी है अब तक 120 से अधिक लोगों के बयान लिए जा चुके हैं। इस मामले में केके श्रीवास्तव का नाम सामने आया है।

ये खबर भी पढ़ें... पुलिस से बचने के लिए केके श्रीवास्तव ने 10 लाख से ज्यादा के iPhone तोड़े, नेपाल तक भागा

Tags:
  • Raipur
  • स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट
  • मनी लॉन्ड्रिंग
  • केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस
  • तांत्रिक केके श्रीवास्तव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई