तेलंगाना में 130 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4.18 करोड़ का था इनाम!

Harrison Masih | Published:
Share
telangana-130-naxalites-surrender-revanth-reddy-bastar-maoists-news
telangana-130-naxalites-surrender-revanth-reddy-bastar-maoists-news

तेलंगाना में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई वरिष्ठ कैडर भी शामिल हैं और इन पर कुल 4.18 करोड़ रूपए का इनाम घोषित था।

NEWS IN SHORT

  • तेलंगाना में 130 माओवादियों ने सीएम रेवंत रेड्डी के सामने सरेंडर कर दिया।
  • आत्मसमर्पण करने वालों में 3 स्टेट कमेटी मेंबर, 1 रीजनल कमेटी मेंबर समेत कई बड़े कैडर शामिल।
  • इन सभी माओवादियों पर कुल 4.18 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था।
  • माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान AK-47 समेत कई आधुनिक हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे।
  • आत्मसमर्पण करने वालों में बस्तर मूल के कई माओवादी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

NEWS IN DETAIL

तेलंगाना में माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सामने 130 माओवादियों ने सामूहिक आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन के कई वरिष्ठ कैडर भी शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक यह आत्मसमर्पण 31 मार्च 2026 से पहले हुए सबसे बड़े सरेंडर में से एक माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें... Telangana Naxal Surrender: तेलंगाना में छत्तीसगढ़ के 7 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 4 महिला सदस्य भी शामिल

कई बड़े माओवादी नेता भी शामिल

आत्मसमर्पण करने वालों में माओवादी संगठन के कई वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं।

  • 3 स्टेट कमेटी मेंबर
  • 1 रीजनल कमेटी मेंबर
  • 10 डिवीजनल/डीवाईसीएम स्तर के कैडर
  • 40 एरिया कमेटी मेंबर
  • करीब 70 पार्टी मेंबर
शामिल बताए जा रहे हैं।



ये खबर भी पढ़ें... हिड़मा के करीबी समेत 37 नक्सलियों ने तेलंगाना में डाले हथियार, 1.40 करोड़ का था इनाम

बस्तर मूल के माओवादी भी शामिल

सरेंडर करने वालों में बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के माओवादी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार PLGA बटालियन के 42 सदस्य, तेलंगाना स्टेट कमेटी के 30 सदस्य, दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 32 सदस्य, 2nd CRC के 16 सदस्य, केंद्रीय समिति सदस्य देवजी की टीम के 10 सदस्य ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया है।

4.18 करोड़ का था इनाम

सरकार के अनुसार इन 130 माओवादियों पर कुल मिलाकर 4 करोड़ 18 लाख 20 हजार रूपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण के दौरान माओवादियों ने सुरक्षा एजेंसियों को भारी मात्रा में हथियार और युद्ध सामग्री भी सौंप दी।



ये खबर भी पढ़ें... Dantewada Naxal Surrender: दंतेवाड़ा में सबसे बड़ी सफलता,एकसाथ 71 नक्सलियों ने किया सरेंडर

सरेंडर के दौरान सौंपे गए हथियार

माओवादियों ने कई आधुनिक और पारंपरिक हथियार जमा किए, जिनमें शामिल हैं

  • 1 इंसास LMG
  • 21 AK-47
  • 21 इंसास रायफल
  • 20 SLR
  • 18 .303 रायफल
  • 1 नौ एमएम कार्बाइन
  • 2 नौ एमएम पिस्टल
  • 2 आठ एमएम बोल्ट-एक्शन रायफल
  • 18 कंट्री मेड गन
  • 2 BGL
ये खबर भी पढ़ें... CG Naxal News: एक करोड़ के इनामी भूपति समेत 60 नक्सलियों ने किया सरेंडर, माओवाद को बड़ा झटका

IMP FACTS

  • कुल आत्मसमर्पण: 130 माओवादी
  • घोषित इनाम: ₹4.18 करोड़
  • प्रमुख हथियार: AK-47, इंसास रायफल, SLR
  • कई सदस्य बस्तर क्षेत्र से जुड़े
  • आत्मसमर्पण: तेलंगाना में मुख्यमंत्री के सामने

आगे क्या

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक सहायता, सुरक्षा और रोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे सामान्य जीवन शुरू कर सकें।

निष्कर्ष

तेलंगाना में 130 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। इससे माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में और भी उग्रवादी मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

Tags:
  • बस्तर
  • तेलंगाना
  • CG Naxal News
  • Naxal surrender
  • Telangana Naxal Surrender
  • सीएम रेवंत रेड्डी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर