गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में नमाज के बाद मंदिर विवाद
Krishna Kumar Sikander | Apr 17, 2025, 16:46 IST
Temple dispute after Namaz in Guru Ghasidas University the sootr
छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप में योगा के बहाने हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाने का विवाद थमा नहीं था कि मंदिर निर्माण का मुद्दा गर्मा गया है। आरोप है कि निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के एनएसएस कैंप योगा के बहाने हिंदू छात्रों को नमाज पढ़ाए जाने का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि मंदिर निर्माण का मुद्दा गर्मा गया है। विश्वविद्यालय परिसर में एक मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि मंदिर निर्माण के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई है।
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ियों को मंजूर नहीं छत्तीसगढ़ियावाद की राजनीति
बिना अनुमति के मंदिर निर्माण की शिकायत भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष अमृत दास डहरिया ने की है। डहरिया ने कुलपति और कलेक्टर से शिकायत के साथ चेतावनी दी है कि अगर मंदिर निर्माण नहीं रुका तो प्रदर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण पर रोक की मांग के बाद विश्वविद्यालय परिसर में राजनीति गर्मा गई है। छात्रों का एक गुट मंदिर निर्माण रोके जाने के विरोध में खड़ा हो गया है तो दूसरा गुट भीम आर्मी के साथ आ गया है। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है।
ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस ने राजधानी में साहू को हटाकर तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष
मंदिर विवाद से पहले ही विश्वविद्यालय के एनएसएस कैंप में हिन्दू छात्रों को जबरन नमाज पढ़ाने का मुद्दा गरमा गया था। इस मामले में छात्रों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ कुलपति को हटाने की मांग की थी और इसको समर्थन में प्रदर्शन भी किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई थी। हालांकि इस बीच, विश्वविद्यालय प्रबंधन आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनको पद से हटा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा कोल फील्ड में नजराना, शुकराना और हर्जाना का चलन
विवादों में घिरे गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन का लचर रवैया रहा। यूनिवर्सिटी की ओर से आधिकारिक पक्ष न रजिस्ट्रार डॉ. अभय शंकर रणदिवे दे पाए और न मीडिया इंचार्ज मानवेंद्र नाथ त्रिपाठी कुछ बोले। विश्वविद्यालय प्रशासन के इस रूख से साफ है कि छात्रों से विश्वविद्यालय प्रशासन का कोई संवाद नहीं है। यही कारण है कि विश्वविद्यालय परिसर में अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के कारण स्थानीय प्रशासन भी कोई कदम नहीं उठा पाता है।
ये खबर भी पढ़ें... पहली बारिश में ही बह गया स्टॉप डेम, गांवों में आ रहे जंगली जानवर
Tags : Temple | Dispute | namaz | Bilaspur | CG News
ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ियों को मंजूर नहीं छत्तीसगढ़ियावाद की राजनीति
मंदिर निर्माण का विरोध और समर्थन
ये खबर भी पढ़ें... कांग्रेस ने राजधानी में साहू को हटाकर तिवारी को बनाया नेता प्रतिपक्ष
नमाज पढ़ाने के मामले में हुई कार्रवाई
ये खबर भी पढ़ें... कोरबा कोल फील्ड में नजराना, शुकराना और हर्जाना का चलन
विश्वविद्यालय प्रशासन का लचर रवैया
ये खबर भी पढ़ें... पहली बारिश में ही बह गया स्टॉप डेम, गांवों में आ रहे जंगली जानवर
Tags : Temple | Dispute | namaz | Bilaspur | CG News
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari