मंदिर-मस्जिद बैर कराते मेल कराती मधुशाला, गांववालों ने एक होकर सरकार से की मांग, हमारे गांव में खोलो शराब दुकान

Arun Tiwari | Apr 24, 2026, 15:05 IST
Share
temples-mosques-tavern-harmony-demand-liquor-shop
temples-mosques-tavern-harmony-demand-liquor-shop

छत्तीसगढ़ के एक गांव में लोगों ने एकजुट होकर सरकार से अपनी मांग की है कि उनके गांव में शराब की दुकान खोली जाए। यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

RAIPUR : मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन ने अपनी काव्य कृति मधुशाला में लिखा है कि मंदिर मस्जिद बैर कराते, मेल कराती मधुशाला। ऐसा ही कुछ मामला छत्तीसगढ़ के एक गांव में आया है। इस गांव के सभी लोगों ने मिलकर सरकार से मांग की है कि उनके गांव में सरकारी शराब दुकान खोली जाए। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो आम सोच को उलट देता है। जहां आमतौर पर गांव-शहरों में शराब दुकानों को बंद कराने के लिए आंदोलन होते हैं, वहीं यहां के एक गांव के लोगों ने खुद अपने गांव में शासकीय शराब दुकान खोलने की मांग कर दी है। यह अनोखी मांग अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

शराब का कल्याणपुर मॉडल :

डोंगरगढ़ ब्लॉक के गांव कल्याणपुर के लोगों ने शराब की दुकान खुलवाने के लिए एक अलग रास्ता अपनाया। ग्राम सभा की बैठक बुलाई गई जिसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि गांव में शासकीय शराब दुकान खोली जाए। यह फैसला सुनने में भले ही चौंकाने वाला लगे लेकिन इसके पीछे की सोच बेहद व्यावहारिक है। ग्रामीणों का मानना है कि अगर गांव में सरकारी शराब दुकान खुलती है, तो अवैध शराब का कारोबार अपने आप कम हो जाएगा। शासकीय दुकान होने से शराब की क्वालिटी भी ठीक रहेगी। कीमत तय होगी और अवैध बिक्री पर लगाम लगेगी। इतना ही नहीं गांव वालों ने दुकान के लिए जमीन भी पसंद कर ली है।

प्रशासन के दरवाजे पर दस्तक :

अपनी इस अनोखी मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण डोंगरगढ़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री, आबकारी मंत्री, कलेक्टर और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि अवैध शराब के बढ़ते कारोबार को रोकने के लिए यह कदम बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द निर्णय लेने की अपील की है। उनका कहना है कि अब इस समस्या को नजरअंदाज करना गांव के भविष्य के साथ खिलवाड़ होगा।

उलटी मांग के पीछे सीधी सोच :

आमतौर पर शराब दुकानों के विरोध में आंदोलन होते हैं लेकिन कल्याणपुर के ग्रामीणों ने इसके उलट सोच अपनाई है। उनका मानना है कि जब तक अवैध शराब पूरी तरह बंद नहीं होती तब तक नियंत्रित और वैध व्यवस्था ही बेहतर विकल्प है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि अवैध शराब न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे अपराध भी बढ़ते हैं। अगर सरकारी दुकान खुलती है, तो इस पर नियंत्रण संभव होगा और गांव में कानून व्यवस्था भी बेहतर होगी।

आंदोलन की चेतावनी :

ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि अब वे इस समस्या को और सहन नहीं करेंगे और किसी भी कीमत पर समाधान चाहते हैं। कल्याणपुर का यह मामला न सिर्फ प्रशासन के लिए चुनौती है, बल्कि यह भी दिखाता है कि जब समस्या लंबे समय तक अनसुलझी रहती है, तो लोग परंपरागत सोच से हटकर नए रास्ते अपनाने लगते हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस अनोखी मांग पर क्या फैसला लेता है।

यह खबरें भी पढ़ें...

सोम डिस्टिलरीज की एक्सपायरी शराब खपाने की तैयारी, आबकारी विभाग पर भी लगे आरोप!

क्या एमपी में ब्लैक लिस्टेड सोम डिस्टलरी सीजी में बेच सकती है शराब, आबकारी कमिश्नर की एडवोकेट जनरल को चिट्ठी

एमपी का बड़ा शराब घोटाला : क्या सोम डिस्टिलरी ने लगाया 920 करोड़ का चूना? CBI-ED जांच की मांग

गुजरात लाइन बंद, झाबुआ-आलीराजपुर की शराब दुकान में घाटा, इंदौर से 432 करोड़ की आय अधिक

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • शराब दुकान
  • स्वास्थ्य
  • हरिवंश राय बच्चन
  • कानून व्यवस्था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा