रायगढ़ में हनुमान मंदिर तोड़े जाने से तनाव, पुलिस सतर्क
Krishna Kumar Sikander | May 28, 2025, 15:53 IST
Tension due to demolition of Hanuman temple in Raigad, police alert the sootr
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भटनपाली गांव में एक हनुमान मंदिर को तोड़े जाने की घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव और आक्रोश फैला दिया है। इस घटना ने धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और बाद गांव का माहौल गर्म हो गया।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भटनपाली गांव में एक हनुमान मंदिर को तोड़े जाने की घटना ने स्थानीय समुदाय में तनाव और आक्रोश फैला दिया है। यह मंदिर गांव के एक चर्च के ठीक सामने स्थित था। आरोप है कि गांव के ही तीन व्यक्तियों निर्मल सारथी, सूरज सारथी और हीरा सारथी ने इस मंदिर को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया। तीनों हाल ही में मसीही समाज में कन्वर्ट हुए हैं। इस घटना ने धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और बाद में गांव का माहौल गर्म हो गया।
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया
घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली, बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। उन्होंने इस कृत्य को सुनियोजित और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला करार देते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। बजरंग दल ने न केवल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, बल्कि चर्च को भी तोड़ने की मांग उठाई, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर को तोड़ने की घटना ने उनके धार्मिक विश्वासों पर गहरा आघात पहुंचाया है।
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक
घटनास्थल पर अतिरिक्त
स्थानीय पुलिस ने तनाव को देखते हुए तुरंत कदम उठाए और घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है, और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है, साथ ही यह आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी। साथ ही आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई होगी।
ये खबर भी पढ़ें... मई में ही सावन का मजा... 5 दिन लगातार बारिश, छत्तीसगढ़ में भर गए झरने
क्षेत्र में तनाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। अतिरिक्त पुलिस बल के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। स्थानीय लोग और विभिन्न संगठन इस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए हैं, और सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
ये खबर भी पढ़ें... सुशासन के मंच पर किसान की बेबसी, एसडीएम से पूछा-बंटवारा कब होगा?
पुलिस और प्रशासन ने सभी पक्षों से संयम बरतने और अफवाहों से बचने की सलाह दी है। फिलहाल, गांव में स्थिति नियंत्रण में लेकिन तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन हर संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है। इस मामले के अगले कुछ दिनों में और तूल पकड़ने की आशंका है, क्योंकि धार्मिक और सामुदायिक संगठन इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
tension | Demolition | hanuman temple | Raigad | police alert | पुलिस भी सतर्क
ये खबर भी पढ़ें... मुख्यमंत्री साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी, दूसरा मंगवाया
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
ये खबर भी पढ़ें... बस्तर नक्सल प्रभावित जिलों की सूची से बाहर, LWE फंड पर रोक
घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
ये खबर भी पढ़ें... मई में ही सावन का मजा... 5 दिन लगातार बारिश, छत्तीसगढ़ में भर गए झरने
संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई
ये खबर भी पढ़ें... सुशासन के मंच पर किसान की बेबसी, एसडीएम से पूछा-बंटवारा कब होगा?
संयम बरतने और अफवाहों से बचने की सलाह
tension | Demolition | hanuman temple | Raigad | police alert | पुलिस भी सतर्क
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman