छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक, PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला

Krishna Kumar Sikander | Jun 12, 2025, 19:47 IST
Share
छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक | छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला | Terror of sand mafia in Chhattisgarh | PCC chief Baij attacked the government on Terror of sand mafia in Chhattisgarh the sootr

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बैज ने सरकार पर अवैध रेत खनन को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया और सवाल उठाया कि इसमें मंत्रियों और विधायकों की मिलीभगत है।

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। बैज ने सरकार पर अवैध रेत खनन को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया और सवाल उठाया कि इसमें मंत्रियों और विधायकों की मिलीभगत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जो नेता चुप हैं, उन्हें कितना कमीशन मिल रहा है, सरकार इसका जवाब दे।" बैज ने रेत घोटाले को छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला करार दिया और गृह मंत्री विजय शर्मा पर निशाना साधा, जो उनके मुताबिक "बस्तर में पिकनिक मना रहे हैं।"

ये खबर भी पढ़ें... पार्षद के संरक्षण में चल रहा था अवैध रेत खनन, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

सरकार का जवाब, दोषियों पर सख्त कार्रवाई का दावा

गृह मंत्री विजय शर्मा ने राजनांदगांव की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने आईजी से बात की है और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी माफियागिरी पर अंकुश लगाने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार हो, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। साव ने कहा, "छत्तीसगढ़ में किसी भी माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा।"

ये खबर भी पढ़ें... अवैध रेत खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, लगाया करोड़ों का जुर्माना

यह है पूरा मामला

राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहड़ गांव में रेत माफियाओं ने अवैध खनन रोकने गए लोगों पर हमला बोल दिया। माफियाओं ने छह राउंड गोलियां चलाईं और मारपीट की, जिसमें तीन युवक घायल हो गए। रोशन मंडावी के सिर के पास से गोली निकली, और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। दो अन्य घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और जांच जारी है। हाल ही में गरियाबंद जिले में भी रेत माफियाओं ने अवैध खनन की रिपोर्टिंग करने गए पत्रकारों पर हमला किया था और फायरिंग की थी।

ये खबर भी पढ़ें... बस्तर में वन मंत्री के करीबी कर रहे अवैध रेत खनन... पूर्व MLA ने पकड़ी JCB

बढ़ता माफिया राज, सवालों में सरकार

रेत माफियाओं के बेलगाम रवैये ने छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की शह पर माफिया बेखौफ हो रहे हैं, जबकि सरकार कार्रवाई का दावा कर रही है। इस बीच, जनता और पत्रकारों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे माफिया राज के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें... रेत खनन मामले में सिंघार-पटवारी का हमला, मंत्री बोले- छवि धूमिल की जा रही

छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक | छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला | Terror of sand mafia in Chhattisgarh | PCC chief Baij attacked the government on Terror of sand mafia in Chhattisgarh

Tags:
  • छत्तीसगढ़ में रेत माफिया
  • छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं का आतंक
  • छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर PCC चीफ बैज ने सरकार पर बोला हमला
  • Terror of sand mafia in Chhattisgarh
  • PCC chief Baij attacked the government on Terror of sand mafia in Chhattisgarh
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा