कलेक्टर बोले, तहसीलदार साहब समाधान न हुआ तो पद के योग्य नहीं

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
The collector said, if the Tehsildar sahab is not resolved then he is not fit for the post the sootr
The collector said, if the Tehsildar sahab is not resolved then he is not fit for the post the sootr

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला तहसील अंतर्गत बहेरा गांव की निवासी बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर को बताया कि गांव के दबंग के उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। महिला की आपबीती सुनकर कलेक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

एक बुजुर्ग महिला की व्यथा सुनकर बेमेतरा जिला कलेक्टर रणबीर शर्मा भावुक हो गए। कलेक्टर ने बेरला तहसीलदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि यदि 15 दिन के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अपने पद के योग्य नहीं हैं। दरअसल, यह घटना बेमेतरा जिला कलेक्टर कार्यालय में उस समय हुई, जब बुजुर्ग महिला अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंची थी।

ये खबर भी पढ़ें... CBSE 12th Board Result: रायपुर की प्रगति अग्रवाल छत्तीसगढ़ में टॉपर

दबंग ने जमीन पर कर रखा है कब्जा

ये खबर भी पढ़ें... तलाक के बाद ग्राउंड फ्लोर पति और फर्स्ट फ्लोर पर रहेगी पत्नी

बेमेतरा जिले के बेरला तहसील अंतर्गत बहेरा गांव की निवासी बुजुर्ग महिला ने कलेक्टर को बताया कि गांव के दबंग के उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। महिला ने अपनी बात रखी और आवेदन सौंपा। इसके बाद वह रोने लगी। उनकी आपबीती सुनकर कलेक्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने तहसीलदार को तत्काल तलब किया और कहा, "यह शर्मनाक है कि एक बुजुर्ग महिला को इस तरह भटकना पड़ रहा है। आपका काम जनता की सेवा करना है, न कि उनकी परेशानी बढ़ाना।"

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ मेडिकल घोटाला में छोटी मछलियां फंसी, मगरमच्छ अब तक बाहर

तत्काल समाधान करने का निर्देश

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ हेड ऑफ फॉरेस्ट नियुक्ति पर सरकार से मांगा जवाब

कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिया कि महिला की समस्या का तत्काल समाधान करें और भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि जनता की शिकायतों का निपटारा नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के इस कदम की सराहना की। कई लोगों ने कहा कि इस तरह की संवेदनशीलता और सख्ती से प्रशासन के प्रति जनता का भरोसा बढ़ेगा। कलेक्टर के त्वरित एक्शन से कार्यालय में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन की संवेदनशीलता और सक्रियता की सराहना की।

Bemetra | bemetra news | collector | Tehsildar | dispute resolved

Tags:
  • dispute resolved
  • समस्याओं का समाधान
  • collector
  • कलेक्टर
  • तहसीलदार
  • bemetra news
  • Tehsildar
  • बेमेतरा
  • Bemetra
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल