धर्म परिवर्तन के विवाद ने बढ़ाई टेंशन, तोरवा थाने के बाहर पथराव के बाद बना छावनी

Krishna Kumar Sikander | Published:
Share
The dispute over religious conversion increased tension the sootr
The dispute over religious conversion increased tension the sootr

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे पर दो समुदायों के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के दौरान पथराव और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में रविवार को धर्मांतरण के मुद्दे पर दो समुदायों के बीच तीखा विवाद छिड़ गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने का घेराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हंगामे के दौरान पथराव और मारपीट की घटनाएं सामने आईं, जिसमें एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने भारी बल तैनात कर थाने को छावनी में तब्दील कर दिया और तीन घंटे की समझाइश के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

ये खबर भी पढ़ें... धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों ने पकड़ा तूल, हिंदू संगठनों का हनुमान चालीसा पाठ और प्रदर्शन

ऐसे शुरू हुआ विवाद

तोरवा पुलिस के अनुसार, रविवार दोपहर पावर हाउस केंवटपारा में एक समुदाय के लोग प्रार्थना सभा में एकत्र थे, तभी हिंदू संगठन के कुछ लोग वहां पहुंचे और पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। प्रार्थना सभा में शामिल लोगों का कहना है कि हिंदू संगठन के लोगों ने जबरन अंदर घुसकर विवाद खड़ा किया। इसके बाद दोनों पक्ष तोरवा थाने पहुंचे। एक पक्ष ने हिंदू संगठन पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन की शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप पर हिन्दू संगठन का प्रदर्शन, बीजेपी कॉंग्रेस आमने-सामने

पथराव और मारपीट से बिगड़ा माहौल

थाने के बाहर दोनों पक्षों की भीड़ जमा होने से तनाव बढ़ गया। इस दौरान पथराव की घटना में खगेश्वर आदिल नामक युवक के चेहरे पर चोटें आईं। एक अन्य युवक पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर मारपीट की गई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने तीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) के नेतृत्व में भारी बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद करीब तीन घंटे में घेराव समाप्त हुआ।

ये खबर भी पढ़ें... छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर घुमी धर्म और सियासत की धुरी

पुलिस ने दर्ज किया मामला

एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि एक समुदाय की प्रार्थना सभा के दौरान हिंदू संगठन ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर हंगामा किया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ये खबर भी पढ़ें... बजरंग दल ने पादरी को किया पुलिस के हवाले, मतांतरण पर हंगामा

अतिरिक्त बल तैनात

पुलिस ने इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है। दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



तोरवा पुलिस छावनी | बिलासपुर सांप्रदायिक तनाव | धर्मांतरण विवाद छत्तीसगढ़ | तोरवा थाना पथराव | बिलासपुर धर्म परिवर्तन विवाद | धर्म परिवर्तन आरोप | प्रार्थना सभा हंगामा | Bilaspur Religious Conversion Dispute | Torwa Police Station Stone Pelting | Religious Conversion Dispute Chhattisgarh | Bilaspur Communal Tension | Torwa Police Cantonment | Religious Conversion Allegations | Prayer Meeting Commotion

Tags:
  • बिलासपुर धर्म परिवर्तन विवाद
  • तोरवा थाना पथराव
  • धर्मांतरण विवाद छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर सांप्रदायिक तनाव
  • तोरवा पुलिस छावनी
  • धर्म परिवर्तन आरोप
  • प्रार्थना सभा हंगामा
  • Bilaspur Religious Conversion Dispute
  • Torwa Police Station Stone Pelting
  • Religious Conversion Dispute Chhattisgarh
  • Bilaspur Communal Tension
  • Torwa Police Cantonment
  • Religious Conversion Allegations
  • Prayer Meeting Commotion
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल